Post Views 11
November 16, 2022
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम
दिव्यांगों के पंजीकरण के लिए लगेंगे शिविर
अजमेर, 16 नवम्बर।विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के दौरान शत-प्रतिशत पीडब्ल्यूडी व्यक्तियों को पंजीकृत करने के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक श्री प्रफुल्ल चन्द्र चौबीसा ने बताया कि पर्सन विथ डिसेबिलिटी (पीडब्ल्यूडी) वोटर्स के शत-प्रतिशत पंजीकरण के लिए शनिवार 19 नवम्बर को प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक अपना घर मां माधुरी ब्रज वारिस सेवा सदन लोहागल, बाल विकास समिति बधिर विद्यालय वैशालीनगर तथा राजस्थान महिला कल्याण मण्डल चाचियावास में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। यहां क्षेत्र के दिव्यांग अपना पंजीयन करवा सकते है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved