For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 153868687
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: स्वतंत्रता दिवस से पूर्व 14 अगस्त को अजमेर में भाजपा ने निकाली विशाल तिरंगा रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर, |  Ajmer Breaking News: अजमेर शरीफ दरगाह के बाहर 786 तिरंगा झंडा तक़सीम,मुस्लिमो ने निकाली तिरंगा रैली |  Ajmer Breaking News: 15 अगस्त 2026 को भारत अपना 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। ब्रिटिश शासन से आजादी के 79 वर्ष पूरे होने का प्रतीक आजादी का पर्व पूरे देश भर में बड़े ही जज्बे के साथ मनाया जाता है |  Ajmer Breaking News: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले राजस्व मंडल ने जारी किए आदेश, तहसीलदार और उप पंजीयक सहित 46 अधिकारियों के बदले पदस्थापन |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत होली फैमिली अस्पताल के पास वाली गली उदयगंज में महिला से झपट्टा मारकर मोबाइल स्नेचिंग की घटना, वारदात CCTV में हुई कैद |  Ajmer Breaking News: अजमेर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज, 15 अगस्त को उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी करेंगी ध्वाजारोहण  |  Ajmer Breaking News: 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को लेकर अजमेर पुलिस अलर्ट, शहरभर में बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था  |  Ajmer Breaking News: माकड़वाली में पुलिस चौकी का लोकार्पण, अपराधियों पर कसेगा शिकंजा—विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने किया शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: राजस्व मंडल के अकाउंट सेक्शन में छज्जा गिरा, डिप्टी फाइनेंस ऑफिसर घायल ; एक दिन की पेन डाउन हड़ताल |  Ajmer Breaking News: पिलर से टकराई रोडवेज बस, 10 यात्रियों को मामूली चोटें, भारत पेट्रोल पंप एलिवेटेड रोड के नीचे हुआ हादसा, घायलों का जेएलएन अस्पताल में उपचार जारी | 

अजमेर न्यूज़: जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमंत स्वरूप माथुर की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निष्पादन समिति की बैठक आयोजित

Post Views 41

November 16, 2022

सीईओ हेमंत स्वरूप माथुर ने कहा कि ऑनलाईन पोर्टल पर कक्षा, विषय एवं कक्षा अध्यापकों की शत-प्रतिशत मेपिंग सुनिश्चित की जाए। उसी के अनुरूप विद्यर्थियों की कॉपी अपलोड करने की कार्यवाही की जाए

जिला निष्पादन समिति की बैठक आयोजित
    अजमेर, 16 नवम्बर। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमंत स्वरूप माथुर की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निष्पादन समिति की बैठक आयोजित हुई।
    सीईओ हेमंत स्वरूप माथुर ने कहा कि ऑनलाईन पोर्टल पर कक्षा, विषय एवं कक्षा अध्यापकों की शत-प्रतिशत मेपिंग सुनिश्चित की जाए। उसी के अनुरूप विद्यर्थियों की कॉपी अपलोड करने की कार्यवाही की जाए। जिले के 1115 विद्यालयों में एबीएल किट वितरित किए गए थे। शेष विद्यालयों में भी किट उपलब्ध कराने की कार्यवाही की जाए। साथ ही इस किट का कक्षाओं में अध्ययन के लिए उपयोग होना चाहिए।
    उन्होंने कहा कि विद्यालयों में अध्यनरत समस्त विद्यार्थियों का जनआधार प्रमाणीकरण आवश्यक है। विद्यार्थी विशेष के दस्तावेजों में कमी होने पर उसका निस्तारण शिविर लगाकर करने की कार्यवाही की जाए। पूर्ण दस्तावेज वाले समस्त विद्यार्थियों का प्रमाणीकरण आगामी बैठक से पहले होना चाहिए। जिले के नवक्रमोन्नत विद्यालयों की एसएमसी तथा एसडीएमसी के पंजीयन तथा नवीनीकरण की कार्यवाही तत्काल प्रभाव से की जाए।
    उन्होंने कहा कि विद्यालयों में पानी, बिजली, कार्यशील शौचालय, कम्प्यूटर, चार दीवारी, कक्षा कक्ष एवं खेल मैदान से सम्बन्धित मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। इनमें से किसी सुविधा के उपलब्ध नहीं होने की जानकारी जिला स्तर पर उपलब्ध कराए। एक भारत श्रेष्ठ भारत के अन्तर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाए। आगंनबाड़ी केन्द्रों के साथ समन्वय स्थापित कर नियमानुसार कार्यवाही हो। प्रधानमंत्री श्री योजना के ऑनलाईन आवेदन कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। कार्य के दौरान स्थानीय स्तर पर सामने आने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए जिला प्रशासन सदैव तत्पर है।
    इस अवसर पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अनिल जोशी, समग्र शिक्षा के समन्वय  अजय गुप्ता, सहायक निदेशक  भागचंद मण्डरावलिया, महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक निदेशक  सिकरामा राम चोयल सहित अधिकारी उपस्थित थे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved