Post Views 11
November 16, 2022
मदनगंज किशनगढ़ थाना पुलिस ने बाइक चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में की कामयाबी हासिल
सीओ सिटी मनीष शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी नेमीचंद चौधरी की टीम ने दिया कार्रवाई को अंजाम
किशनगढ़ में बाइक चोरी की बढ़ती वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए एसपी सिटी चुनाराम जाट द्वारा दिए गए निर्देशों की पालना में सीओ सिटी मनीष शर्मा के सुपरविजन में थाना प्रभारी मदनगंज नेमीचंद चौधरी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसमें हेड कॉन्स्टेबल कृष्ण गोपाल, विनोद चौधरी और भूराराम को शामिल किया गया। जिन्होंने मुखबिर तंत्र की सूचना पर बाइक चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे चुराई गई बाइक बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों में अमित शर्मा और धोलू राम जाट हैं जिन्होंने राजकीय यज्ञ नारायण अस्पताल क्षेत्र से बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। फिलहाल दोनों आरोपियों से मदनगंज थाना पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है और भी कई वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved