Post Views 11
November 16, 2022
घर में घुसकर विवाहिता का गला रेतने और बुजुर्ग महिला पर हमला करने के आरोपी को मदनगंज थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
सीओ सिटी मनीष शर्मा के सुपर विजन में मदनगंज थाना प्रभारी नेमीचंद चौधरी ने अराईं निवासी आरोपी राजू रेगर को किया गिरफ्तार
किशनगढ़ मदनगंज थाना अंतर्गत घर में घुस कर विवाहिता का गला रेतने और बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला करने के फरार चल रहे आरोपी अरांई निवासी राजू रेगर को गिरफ्तार कर लिया गया।
सीओ सिटी मनीष शर्मा के सुपर विजन में मदनगंज थाना प्रभारी नेमीचंद चौधरी ने टीम के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया। मुखबिर की सूचना पर मार्बल औद्योगिक क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी राजू रेगर ने अपने साथियों के साथ 19 सितंबर को अग्रसेन नगर में घर में घुस कर विवाहिता सुनीता देवी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया था। इस मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। मदनगंज थाना पुलिस फिलहाल मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved