For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 152642082
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: तहसील स्तरीय आवंटन समिति एवं तहसील स्तरीय खाद्य सुरक्षा एवं सतर्कता समिति की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। |  Ajmer Breaking News: रेलवे अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग, पेंशनर्स ने किया प्रदर्शन, रेलवे अस्पताल मे व्यवस्था सुधार की रखी मांग  |  Ajmer Breaking News: जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में कार्यरत प्राइवेट कंप्यूटर ऑपरेटरों ने 2 महीने से वेतन नहीं मिलने के विरोध में प्रदर्शन किया जताई नाराजगी |  Ajmer Breaking News: सड़क नहीं बनी तो वोट नहीं देंगे! आम के तालाब क्षेत्रवासियों का नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: घर में सोता रहा परिवार, शातिर बदमाशों ने ताला तोड़कर 3.30 लाख के छह मोबाइल किए चोरी |  Ajmer Breaking News: छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में प्रदर्शन किया। |  Ajmer Breaking News: हेमंत भाटी का कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना, बोले- कार्यकर्ताओं की अनदेखी हुई तो कांग्रेस का भगवान मालिक, विजय जैन बोले कौन है धर्मेन्द्र राठौर????? |  Ajmer Breaking News: तीर्थराज पुष्कर की वर्षों पुरानी सीवरेज और जल निकासी की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में बड़ा कदम ,राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के पांचवें चरण के तहत 29.69 करोड़ रुपये स्वीकृत |  Ajmer Breaking News: 9 लाख लीटर पानी आधे घंटे में सड़कों पर बहा, टंकी का वॉल्व टूटने पर तेज गति से निकला पानी, अजमेर के मदार स्थित नेहरू नगर की घटना |  Ajmer Breaking News: आनासागर झील की दुर्दशा, झील में फैली  गंदगी और जलस्तर कम करने हुई हजारों मछलियों की मौत को लेकर अजमेर शहर जिला कांग्रेस पार्टी द्वारा गुरुवार 23 जुलाई को अजमेर बंद का आह्वान किया गया है। | 

अजमेर न्यूज़: महाराणा प्रताप नगर बी ब्लॉक विकास समिति के बाशिंदों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कॉलोनी के गार्डन में ओपन जिम लगाने की कि मांग

Post Views 11

November 16, 2022

सितंबर 2019 और फरवरी 2020 में भी दिए गए थे ओपन जिम लगाने के ज्ञापन लेकिन अभी तक नहीं हुई कोई कार्यवाही

महाराणा प्रताप नगर बी ब्लॉक विकास समिति के बाशिंदों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कॉलोनी के गार्डन में ओपन जिम लगाने की कि मांग

सितंबर 2019 और फरवरी 2020 में भी दिए गए थे ओपन जिम लगाने के ज्ञापन लेकिन अभी तक नहीं हुई कोई कार्यवाही

बुधवार को महाराणा प्रताप नगर बी ब्लॉक विकास समिति के अध्यक्ष नवरत्न सोनी के नेतृत्व में जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे कॉलोनी वासियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कॉलोनी में स्थित गार्डन में ओपन जिम जल्द से जल्द स्थापित करवाने की अपील की। नवरत्न सोनी ने बताया कि उन्होंने 25 सितंबर 2019 और 10 फरवरी 2020 को भी कॉलोनी वासियों के साथ तत्कालीन जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था तब उन्हें आश्वस्त किया गया था कि जल्द से जल्द कॉलोनी के गार्डन में ओपन जिम स्थापित कराया जाएगा लेकिन 4 साल गुजरने के बाद भी आश्वासन पर कोई अमल नहीं हुआ। कॉलोनी के लोगों ने जिला कलेक्टर अंशदीप से मांग की है कि स्मार्ट सिटी के अंतर्गत महाराणा प्रताप नगर बी ब्लॉक में स्थित दोनों गार्डन में से किसी एक गार्डन में जल्द से जल्द ओपन जिम स्थापित कराया जाए ताकि कॉलोनी के बच्चे और युवा वहां व्यायाम और एक्सरसाइज कर अपने आप को चुस्त व तंदुरुस्त रख सकें। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष नवरत्न सोनी,सचिव लोकेश यादव कोषाध्यक्ष ज्योति संतलालानी,सहसचिव अनीश शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved