For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 152642109
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: तहसील स्तरीय आवंटन समिति एवं तहसील स्तरीय खाद्य सुरक्षा एवं सतर्कता समिति की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। |  Ajmer Breaking News: रेलवे अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग, पेंशनर्स ने किया प्रदर्शन, रेलवे अस्पताल मे व्यवस्था सुधार की रखी मांग  |  Ajmer Breaking News: जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में कार्यरत प्राइवेट कंप्यूटर ऑपरेटरों ने 2 महीने से वेतन नहीं मिलने के विरोध में प्रदर्शन किया जताई नाराजगी |  Ajmer Breaking News: सड़क नहीं बनी तो वोट नहीं देंगे! आम के तालाब क्षेत्रवासियों का नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: घर में सोता रहा परिवार, शातिर बदमाशों ने ताला तोड़कर 3.30 लाख के छह मोबाइल किए चोरी |  Ajmer Breaking News: छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में प्रदर्शन किया। |  Ajmer Breaking News: हेमंत भाटी का कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना, बोले- कार्यकर्ताओं की अनदेखी हुई तो कांग्रेस का भगवान मालिक, विजय जैन बोले कौन है धर्मेन्द्र राठौर????? |  Ajmer Breaking News: तीर्थराज पुष्कर की वर्षों पुरानी सीवरेज और जल निकासी की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में बड़ा कदम ,राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के पांचवें चरण के तहत 29.69 करोड़ रुपये स्वीकृत |  Ajmer Breaking News: 9 लाख लीटर पानी आधे घंटे में सड़कों पर बहा, टंकी का वॉल्व टूटने पर तेज गति से निकला पानी, अजमेर के मदार स्थित नेहरू नगर की घटना |  Ajmer Breaking News: आनासागर झील की दुर्दशा, झील में फैली  गंदगी और जलस्तर कम करने हुई हजारों मछलियों की मौत को लेकर अजमेर शहर जिला कांग्रेस पार्टी द्वारा गुरुवार 23 जुलाई को अजमेर बंद का आह्वान किया गया है। | 

अजमेर न्यूज़: पुष्कर थाने में फर्जी कथित पत्रकार के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज, वकील एवं वार्ड पंच के साथ फोन पर बोले अपशब्द व फर्जी खबरे लगाकर ब्लैकमेल करने की दी धमकी

Post Views 41

November 15, 2022

एसडीएम को भी ज्ञापन देकर सख्त कार्यवाही करने की मांग

पुष्कर थाने में फर्जी कथित पत्रकार के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज

 वकील एवं वार्ड पंच के साथ फोन पर बोले अपशब्द व फर्जी खबरे लगाकर ब्लैकमेल करने की दी धमकी

एसडीएम को भी ज्ञापन देकर सख्त कार्यवाही करने की मांग

तीर्थ नगरी पुष्कर में मंगलवार को एक कथित फर्जी यूट्यूब पत्रकार के खिलाफ पुष्कर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है तो वहीं एसडीएम सुखाराम पिंडेल को ज्ञापन देकर कथित फर्जी पत्रकार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुष्कर स्थित नाला जमनी कुंड निवासी वार्ड संख्या 13 के वार्ड मेंबर व एडवोकेट राजेंद्र महावर पुत्र रमेश चंद्र महावर ने आरोप लगाया कि कथित फर्जी पत्रकार सीताराम गहलोत सोमवार को करीब शाम को 4:00 बजे राजकीय प्राथमिक विद्यालय जमनी कुंड रोड पुष्कर पर आया और उस समय मैं किसी काम से अजमेर गया हुआ था तो सीताराम ने मुझे मेरे मोबाइल पर फोन करके बोला कि मैं सीताराम गहलोत पत्रकार बोल रहा हूं। फिर मेरे साथ अपशब्द बोलने लगा। जिस पर मैंने कारण पूछा तो बोला कि तुम्हारे वार्ड की स्कूल में बच्चे नहीं है। जिसकी जिम्मेदारी तुम्हारी है तुम या तो मेरे साथ बैठ कर बात करो और मुझे कुछ खर्चा पानी दो तो मैं यह खबर प्रकाशित नहीं करूंगा। अन्यथा विद्यालय को मुद्दा बनाकर तुम्हे व तुम्हारे वार्ड पंचगिरी को बदनाम करके नेतागिरी भुला दूंगा। उन्होंने आरोप लगाया की यह फर्जी पत्रकार है ना तो इसके पास कोई डिग्री है, यह तो केवल फर्जी तरीके से भोले भाले लोगों को डरा धमका कर ब्लैकमेल करता है। इसने मुझे भी धमकी दी है की हर महीने खर्चा दिया करो नहीं तो मैं तुम्हें और तुम्हारे पूरे वार्ड को बदनाम कर दूंगा। सीताराम गहलोत फर्जी पत्रकार है। जिसके द्वारा उक्त कृत्य से मुझे काफी मानसिक आघात पहुंचा है। मेरी छवि को धूमिल करना चाहता है और मेरे पूरे वार्ड सदस्यों को काफी मानसिक हानि पहुंची है। जिसे रोके जाना अति आवश्यक है। इस प्रकार की हरकते की पुनरावृति नहीं करें। उन्होंने कहा कि ऐसे पत्रकारों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। राजेंद्र ने पुष्कर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर फर्जी पत्रकार सीताराम के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं प्रेस क्लब पुष्कर ने भी इसकी निंदा की है। प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि अगर ऐसा है तो ऐसे फर्जी पत्रकारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और पुलिस को निष्पक्ष जांच करके फर्जी कथित पत्रकारों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए ताकि इसे  पत्रकारों के कारण साफ छवि व ईमानदारी से कार्य करने वाले पत्रकारों की छवि खराब ना हो। वही पुष्कर में इन दिनों फर्जी पत्रकारों की बाढ़ आ रखी है। काफी संख्या में यूट्यूब के नाम पर पुष्कर में फर्जी पत्रकार पुष्कर सहित आसपास के क्षेत्र में घूम कर ऐसे और इसे कृत्य करके पत्रकारों की छवि खराब कर रहे  ऐसे पत्रकारों के खिलाफ पुलिस और प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved