For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 149916164
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: 9 लाख लीटर पानी आधे घंटे में सड़कों पर बहा, टंकी का वॉल्व टूटने पर तेज गति से निकला पानी, अजमेर के मदार स्थित नेहरू नगर की घटना |  Ajmer Breaking News: आनासागर झील की दुर्दशा, झील में फैली  गंदगी और जलस्तर कम करने हुई हजारों मछलियों की मौत को लेकर अजमेर शहर जिला कांग्रेस पार्टी द्वारा गुरुवार 23 जुलाई को अजमेर बंद का आह्वान किया गया है। |  Ajmer Breaking News: जल संरक्षण जन सहभागिता अभियान फेज- 3 के तहत दिनांक 22 जुलाई से 24 जुलाई तक त्रिदिवसीय स्वच्छता अभियान आनासागर में श्रमदान,सकल राष्ट्रभक्त अजमेर द्वारा शुरू किया गया । |  Ajmer Breaking News: दक्षिण विधानसभा प्रत्याशी द्रोपदी कोली के नेतृत्व में कांग्रेस दक्षिण के सभी ब्लॉक अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष, संगठन पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। |  Ajmer Breaking News: आना सागर को बचाने के अभियान को लेकर 23 जुलाई को 'अजमेर बंद', डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में निकला विशाल पैदल मार्च |  Ajmer Breaking News: रिमझिम बारिश के बीच संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की ओपीडी में कैश काउंटर के पास अचानक छत का प्लास्टर गिर गया। |  Ajmer Breaking News: भाजपा ने कांग्रेस के चुनावी पासे को पलटा,शहर कांग्रेस ने आनासागर की दुर्दशा के खिलाफ 23 जुलाई को ’अजमेर बंद’ का आह्वान किया, |  Ajmer Breaking News: कथा वाचक किरीट भाई सोमैया द्वारा जवाहर रंगमंच पर गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष में आयोजित कथा के बीच खाटूश्याम बाबा पर की गई तथ्यहीन टिप्पणी का वीडियो वायरल होने के बाद श्याम भक्त आक्रोशित |  Ajmer Breaking News: अजमेर में डीएसटी  एवं दरगाह थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ-सट्टा खेलते 27 सटोरिए दबोचे,₹60000 की नगदी और ताश पत्ती सहित जुआ सट्टा खेलने का सामान जप्त |  Ajmer Breaking News: एनएसयूआई छात्र संगठन के द्वारा आना सागर की दुर्दशा के खिलाफ चौपाटी पर अनोखा प्रदर्शन, | 

अजमेर न्यूज़: शिविरा पंचांग में इस वर्ष प्रदेश स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन हेतु दिनांक 25 व 26 नवंबर 2022 को विद्यालयों में अवकाश घोषित किया हुआ है

Post Views 2671

November 15, 2022

अब निदेशालय यह स्पष्ट करें कि क्या 25 व 26 नवंबर 2022 का शैक्षिक सम्मेलन का अवकाश उन्होंने स्थगित कर दिया है निरस्त कर दिया है या यथावत है ?

शिक्षा निदेशालय की कार्यप्रणाली का क्या कहना.. एक और शिक्षा निदेशालय स्वयं वर्ष भर के विद्यालयों में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर शिविरा पंचांग जारी करता है उसमें शिक्षा विभाग पूरे वर्ष भर विद्यालयों में क्या-क्या गतिविधि कब-कब किस-किस प्रकार से आयोजित करेगा इसका पूरा ब्यौरा देते हैं उसके अनुसार लंबे चौड़े निर्देश देकर शिविरा पंचांग का पालन करने के निर्देश दिए जाते हैं और उसके बाद स्वयं ही अपने कार्यालय से ही उसकी अनदेखी करने के आदेश प्रसारित करते हैं
जी हां यह सभी को ज्ञात है कि शिविरा पंचांग में इस वर्ष प्रदेश स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन हेतु दिनांक 25 व 26 नवंबर 2022 को विद्यालयों में अवकाश घोषित किया हुआ है यह बात सर्वविदित है कि प्रतिवर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस भी आता है
 जिस समय प्रदेश सम्मेलन की तिथियां निर्धारित की गई थी उस समय इस तथ्य को ध्यान में क्यों नहीं रखा गया? और जब उस समय यह तथ्य ध्यान में नहीं रखा गया और तिथियां घोषित हो गई और उन तिथियों के आधार पर विभिन्न शिक्षक संगठनों द्वारा प्रदेश सम्मेलन की तैयारियां प्रारंभ करते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है तब आज 15 नवंबर को प्रदेश सम्मेलन से मात्र 10 दिवस पूर्व आप यह आदेश जारी करते हैं कि 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए जाने है, वही यह बात भी गौरतलब है कि राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के आयुक्त महोदय द्वारा भी 26 नवंबर को विद्यालय के छात्र छात्राओं कि निबंध प्रतियोगिता आयोजित कराने के निर्देश भी जारी किए गए हैं ,अब निदेशालय यह स्पष्ट करें कि क्या 25 व 26 नवंबर 2022 का शैक्षिक सम्मेलन का अवकाश उन्होंने स्थगित कर दिया है निरस्त कर दिया है या यथावत है ?
अगर यथावत अवकाश है तो विद्यालय बंद रहेंगे फिर यह कार्यक्रम कैसे आयोजित होगा और अगर शैक्षिक सम्मेलन के अवकाश स्थगित या निरस्त करना विभाग चाहता है तो उसके आदेश प्रसारित क्यों नहीं किए जा रहे ..लेकिन लगता है कि कुल मिलाकर शिक्षक व शिक्षक संगठनों को असमंजस व भंवर जाल में फंसाए रखना ही इस तरह की कार्यवाही का मानस है।
 राजस्थान शिक्षक संघ राधाकृष्णन पिछले दिनों से शिक्षा विभाग से यह मांग कर रहा है की इस संदर्भ में उचित स्पष्ट आदेश जारी करें परंतु आज दिनांक तक इस संदर्भ में तो कोई स्पष्ट आदेश जारी नहीं किया गया उल्टे आज 26 नवंबर को कार्यक्रम आयोजित करने हेतु मुख्य जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश प्रदान कर दिए गए हैं यह स्थिति शिक्षक व शिक्षक संगठनों में आक्रोश पनपाने का काम करेगी ।राजस्थान शिक्षक संघ राधाकृष्णन का सुझाव है कि शिक्षा विभाग अविलंब स्थिति स्पष्ट करते हुए स्पष्ट आदेश जारी करें कि क्या 25 26 नवंबर को विद्यालय बंद रहेंगे तो विद्यालयों में अवकाश रहेगा और अगर विद्यालय में अवकाश रहेगा तो यह कार्यक्रम 26 नवंबर की जगह अन्य तिथि पर आयोजित किया जाए ऐसे निर्देश शिक्षा विभाग प्रसारित करें।।
विजय सोनी
प्रदेश अध्यक्ष


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved