Post Views 11
November 15, 2022
कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा 2013 में आयोजित की गई जिसमें कई अभ्यर्थी चयनित हुए लेकिन कुछ दिनों बाद यह मामला कोर्ट में चला गया जिसकी वजह से सरकार ने इस पर रोक लगा दी इस कारण अभ्यर्थियों के सपनों पर पानी फिर गया अब एकाएक 2022 में सरकार ने रोक को हटाकर इस भर्ती प्रक्रिया में चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच के आदेश जारी किए और अब नियुक्ति शुरू कर दी गई है जिला प्रमुख श्रीमती सुशील कंवर पलाड़ा ने 51 बेरोजगार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंप कर उन्हें तोहफा दिया खास बात यह रही कि जिन अभ्यर्थियों ने जो भी जगह मांगी उसी जगह उसे नियुक्ति प्रदान की गई जिसके बाद अभ्यर्थी काफी खुश हैं और उन्होंने जिला प्रमुख श्रीमती सुशील कंवर पलाड़ा का धन्यवाद ज्ञापित किया ,नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के दौरान नौकरी पाने वाले अभ्यर्थियों ने जिला प्रमुख श्रीमती पलाड़ा और समाजसेवी भंवर सिंह पलाड़ा सहित जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमंत स्वरूप माथुर का माला पहना कर स्वागत किया इस दौरान जिला प्रमुख ने सभी नियुक्ति पाने वाले व्यक्तियों को शुभकामनाएं प्रेषित की और सभी को ईमानदारी के साथ कार्य करने का पाठ पढ़ाया उन्होंने कहा कि सभी नियुक्ति पाने वाले अभ्यर्थी काम को निष्ठा और ईमानदारी के साथ करें
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved