For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 148105829
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पूर्व विधायक वेदप्रकाश सोलंकी के आमरण अनशन को अकबर खान का समर्थन: बोले—यह हजारों गरीब पीड़ित परिवारों के न्याय की लड़ाई |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत मदार रेलवे यार्ड स्थित सूने मकान में चोरी की वारदात, जेवर और नकदी लेकर फरार हुए चोर |  Ajmer Breaking News: भाभी पर गर्म दूध फेंकने का आरोप, देवरानी के खिलाफ मामला दर्ज |  Ajmer Breaking News: जयपुर इलाज कराने गए परिवार के सूने मकान में लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुए बदमाश |  Ajmer Breaking News: उच्च न्यायालय की रोक के बावजूद दक्षिण विधायक अनीता भदेल ने अपने निवास पर बांटे पट्टे, विधानसभा प्रत्याशी द्रोपदी कोली ने जताया विरोध, कलेक्टर को सोपा ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: पिज्जा ऑर्डर के विवाद में होटल में घुसकर मारपीट का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई,ऑनलाइन गेमिंग के जरिए ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला न्यायालय को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट |  Ajmer Breaking News: तीर्थंनगरी की सफाई व्यवस्था से खिलवाड़ और अतिक्रमण नही होंगे बर्दाश्त- जेसवानी, पुष्कर नगर परिषद की आयुक्त जेसवानी कार्यभार संभालते ही एकशन मोड़ में |  Ajmer Breaking News: पुलिस द्वारा 13 लाख 6 हजार रुपये के जाली नोट बरामदगी मामले में गिरफ्तार आरोपी विक्रम जोन (27) निवासी प्रिंस हिल्स कॉलोनी, बड़ी नागफणी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया। | 

अजमेर न्यूज़:  चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत , 82501 मामलों का हुआ निस्तारण, 342430276 /- रुपए के अवार्ड हुए पारित

Post Views 41

November 12, 2022

अजमेर न्यायक्षेत्र में इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 182492 मामले रखे गए जिनमें से 82501 मामले निस्तारित हुए

 चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत

 82501 मामलों का हुआ निस्तारण 342430276 /- रुपए के अवार्ड पारित हुए 

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के तत्वाधान में आयोजित इस वर्ष की चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अजमेर द्वारा किया गया जिसको लेकर पक्षकारान में काफी उत्साह देखा गया। अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजमेर श्री मदन लाल भाटी के निर्देशानुसार आज की राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ श्री नीरज भारद्वाज न्यायाधीश मोटर यान दुर्घटना दावा अधिकरण ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर श्री कौशल सिंह अपर जिला न्यायाधीश संख्या-1 कार्यभार जिला न्यायाधीश व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अजंता अग्रवाल व कई न्यायिक अधिकारीगण, पैनल अधिवक्ता व अधिवक्तागण, न्यायिक कर्मचारी आदि उपस्थित रहे बैंच संख्या-1 के अध्यक्ष श्री नीरज भारद्वाज की अध्यक्षता में मोटर दुर्घटना वाद, पारिवारिक, वैवाहिक, वाणिज्यिक, श्रम न्यायालय से सम्बन्धित कुल 86 मामले, बैंच संख्या-2 के अध्यक्ष श्री कौशल सिंह द्वारा जिला न्यायालय में लम्बित मामलों के 364 मामले बैंच संख्या-3 के अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालयों में 720 मामले बैच संख्या-4 के अध्यक्ष श्री सुरजीत कुमार तंवर विशिष्ठ न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा चैक अनादरण, राजीनामा योग्य आपराधिक मामलो, ट्राफिक चालान, सिविल, धन वसूली जैसे मामले जो न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में लम्बित है उनके 678 मामले, बैंच संख्या-5 के अध्यक्ष श्री रामपाल जाट सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बैंकिंग संस्थान, नगर निगम, अजमेर विद्युत वितरण, बीएसएनएल, टाटा पावर, पीएचईड के 398 मामले, बैंक संख्या-6 के अध्यक्ष श्री हरि सिंह आसनानी सेवानिवृत्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश द्वारा जिला मंच उपभोक्ता संरक्षण एवं स्थायी लोक अदालत के 10269 मामले निस्तारित किए गए।

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अजमेर श्री रामपाल जाट के अनुसार अजमेर न्यायक्षेत्र में इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 182492 मामले रखे गए जिनमें से 82501 मामले निस्तारित हुए तथा कुल 342430276 /- रुपए की अवार्ड राशि दी गई। प्री-लिटिगेशन के 164372 मामले रखे गए जिनमें से 76928 मामले निस्तारित हुए तथा कुल 16504360/- रुपए की अवार्ड राशि दी गई। लम्बित में 18120 प्रकरण रखे गए जिनमें से 5573 प्रकरण निस्तारित हुए तथा 325925916 /- रुपए की राशि दी गई। राजस्व न्यायालयों में कुल 2776 मामले रखे गए जिनमें से 1732 प्रकरण निस्तारित हुए टैक्स बोर्ड में कुल 40 मामले रखे गए जिनमें से 35 प्रकरण निस्तारित हुए तथा अवार्ड राशि शून्य दी गई। इसके अलावा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के तहत राज्य व केन्द्र सरकार के विभिन्न विभागों में प्राप्त विविध प्रकृति के 49129 मामले राष्ट्रीय लोक अदालत अभियान के दौरान निस्तारित हुए।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved