Post Views 211
November 11, 2022
अपना घर मूकबधिर एवं दृष्टिबाधित विद्यालय का बाल मेला रविवार को।
अजमेर , मां माधुरी बृज वारिस सेवा सदन अपना घर संस्था द्वारा संचालित अपना घर मूकबधिर एवं दृष्टिबाधित विद्यालय, कोटडा, (मंगलम फ्लैट के पीछे) द्वारा बाल दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य बाल मेला का आयोजन दिनांक 13 नवंबर 2022 रविवार को आयोजित किया जा रहा है।
संस्था अध्यक्ष सतीश राठी ने बताया कि मेला दोपहर 4:00 बजे से प्रारंभ होगा जिसमें खाने-पीने की स्टॉल्स जैसे चाउमीन, पाव-भाजी, बड़ा-पाव छोले-टिकिया, छोला-भटूरा, आलू-बड़ा, पॉपकॉर्न गुड़िया के बाल बेडई- आलू सब्जी,अमृतसरी कुलचे- छोले, गुलाब जामुन, रसगुल्ला पानी-पतासे, पेटिस पेस्ट्री कोल्ड-ड्रिंक, टॉफियां, नींबूचाय-कॉफी सहित अनेकों व्यंजन है। सचिव दिनेश प्रणामी ने बताया कि इसके अलावा बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार की गेम्स की स्टॉल के साथ-साथ कैमल सफारी, घुड़सवारी,झूले, वन मिनिट गेम, हाऊजी का भी मजा ले सकेंगे।
वित्त सचिव रमेश मित्तल ने बताया कि इस मेले में प्रवेश निशुल्क रखा गया है। अजमेर के आमजन इसमें आ सकते है मेले में अंत में लकी ड्रा भी निकाला जाएगा। मेले के मुख्य अतिथि श्री विकास सांगवान (आई.पी.एस.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर एवं ग्रामीण) होंगे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved