For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 145011763
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु के द्वारा गुरूवार को ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों सहित विभिन्न विषयों पर समीक्षा बैठक ली गई। |  Ajmer Breaking News: अजमेर विकास प्राधिकरण के शहरी सेवा शिविर में 122 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण |  Ajmer Breaking News: प्रभारी सचिव ने किया ग्राम सेवा शिविर का अवलोकन, विकसित भारत- जी राम जी योजना का राज्य स्तरीय शुभारम्भ |  Ajmer Breaking News: अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में जगन गुर्जर की हत्या: गमछा पंखे पर लटका मिला, सुसाइड का रूप देने की आशंका |  Ajmer Breaking News: 4 और 5 जुलाई को जयपुर में होगी ब्राह्मण फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक |  Ajmer Breaking News: हिला सुरक्षा व अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी ने ली पुलिस अधिकारियों की बैठक |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में श्रीमद्भागवत कथा का भक्ति रस महोत्सव शुरू, वाराह घाट से निकली कलश यात्रा, पुष्कर में श्रीमद्भागवत कथा का भक्ति रस महोत्सव शुरू, वाराह घाट से निकली कलश यात्रा |  Ajmer Breaking News: आना सागर व वरुण सागर के डी-सिल्टिंग महाघोटाले और वेटलैंड भूमि सीमा निर्धारण की मांग पर कोर्ट सख्त! राजस्थान सरकार के मुख्य शासन सचिव सहित 12 को नोटिस! |  Ajmer Breaking News: धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले कथित आपत्तिजनक बयान के संबंध में निष्पक्ष जाँच एवं विधिसम्मत कार्रवाई किए जाने की मांग |  Ajmer Breaking News: बूढ़ी मां केअपने ही बेटों और बहुओं द्वारा की गई वित्तीय धोखाधड़ी, जालसाजी, अचल संपत्ति के अवैध हस्तांतरण/रजिस्ट्री को निरस्त करने, वृद्धाश्रम भेजने एवं उत्पीड़न के विरुद्ध कार्यवाही की मांग  | 

अजमेर न्यूज़: मटका रेस में ऑस्ट्रेलिया की पर्यटक ने मारी बाजी,म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में सुशीला रही विजेता,विजेताओं को नवाजा गया पुरस्कारों से 

Post Views 411

November 6, 2022

पुष्कर मेला मैदान में आयोजित हो रही विभिन्न प्रतियोगिता के तहत मटका रेस में विदेशी पर्यटको सहित 20 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, पर्यटन विभाग द्वारा म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में कुल 28 प्रतिभागियों ने भाग लिया

सर पर मटका लिए पानी भरकर घर की और लौटती महिलाओं के दृश्य राजस्थान की ग्रामीण अंचल में अक्सर देखे जाते हैं। पर पुष्कर के मेला मैदान में स्थानीय सहित विदेशी बालाओं को सर पर मिट्टी के मटके में पानी भरकर दौड़ लगाते हुए देखा गया। यह नजारा था पुष्कर के मेला मैदान का जहां अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले के तहत पर्यटन विभाग और स्थानीय प्रशासन विभिन्न रोचक प्रतियोगिताएं करवा रहा है।

पुष्कर मेला मैदान में आयोजित हो रही विभिन्न प्रतियोगिता के तहत हर साल आयोजित होने वाली मटका रेस में विदेशी पर्यटको सहित 20 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में ऑस्ट्रेलिया की डेनिला प्रथम,नेहा द्वितीय, और तेजवानी गौतम  तीसरे स्थान पर रही । प्रतियोगिता के दौरान 6 विदेशी खिलाड़ी और 14 भारतीयों ने सर पर पानी से भरा मटका रखकर दौड़ लगाई । दौड़ के दौरान ऑस्ट्रेलिया की डेनिला ने अपने साथी प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए रेस में बढ़त बना ली।

प्रतियोगिता के दूसरे चरण में पर्यटन विभाग द्वारा म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आगाज किया गया। जिसमें कुल 28 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान पांच विदेशी 22 स्वदेशी महिलाओं ने भाग लिया । करीब 10 मिनट चली प्रतियोगिता के बाद प्रथम स्थान पर अजमेर की सुशीला चौधरी रही, द्वितीय स्थान पर पुष्पा और तीसरे स्थान पर गंगा देवी रही ।

मेला मैदान में आयोजित हुई प्रतियोगिताओं के दौरान विजय प्रतिभागियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। जिनको पाकर प्रतिभागियों ने हर्ष का अनुभव किया। प्रतियोगिता में भाग लेकर और उसे देखकर विदेशी मेहमानों की खुशी खुद ब खुद उनके चेहरों से बयान हो रही थी। पर्यटक को मैं इन प्रतियोगिताओं के प्रति उत्साह इतना था कि 2 दर्जन से अधिक विदेशी पर्यटक इस आयोजन की तस्वीर लेते नजर आ रहे थे ।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved