Post Views 11
November 6, 2022
ब्यावर रोड़ बकरा मंडी के पास स्कूल छात्रों से भरी इनोवा कार हुई दुर्घटनाग्रस्त हादसे में 1 छात्र की हुई मौत
दर्जन भर छात्र हुए घायल, घायल छात्रों में 2 की हालत गंभीर,सभी घायलों का जेएलएन अस्पताल में जारी है इलाज
रविवार सुबह सेंट्रल एकेडमी स्कूल से मसूदा वॉलीबॉल मैच खेलने जा रहे छात्रों से भरी एक इनोवा कार ब्यावर रोड बकरा मंडी के पास एक बाइक सवार को बचाने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गई ।
बताया जा रहा है कि इनोवा कार तेज गति में थी तभी सड़क पर एक बाइक सवार सामने आ गया जिसे बचाने के लिए चालक ने कार को कंट्रोल करने की कोशिश की लेकिन कार दो-तीन पलटी खाकर सड़क किनारे बनी डेयरी के पास लगे खंभे से टकरा गई। इस दुर्घटना में बिजली का खंबा भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में यश नामक एक छात्र की मौत हो गई जबकि कार में सवार अन्य 13 छात्रों को 108 एंबुलेंस की मदद से जेएलएन अस्पताल भिजवाया गया जहां उनका इलाज जारी है। सूचना पर रामगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
वहीं मृतक छात्र यश के परिजनों का आरोप है कि वॉलीबॉल मैच खेलने के लिए छात्रों को इनोवा कार में क्षमता से अधिक भरकर ले जाया जा रहा था साथ ही ड्राइवर के स्थान पर स्कूल का ही एक अध्यापक कार को ड्राइव कर रहा था जो की घोर लापरवाही है। इस मामले में उनकी ओर से स्कूल प्रबंधन के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved