Post Views 11
October 28, 2022
लघु उद्योग भारती ईकाई की ओर से रविवार शाम 4.30 बजे से क्षेत्रिय उद्यमी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारियों को लेकर शुक्रवार ईकाई के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई।
ईकाई अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाशचंद के सानिध्य में होगा। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय श्रम,रोजगार, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव उपस्थित होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय संस्कृति एवं बाल विकास राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल करेंगे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वावलम्बी भारत के राष्ट्रीय संयोजक भगवती प्रकाश, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलदेव प्रजापत, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय महामंत्री घनश्याम ओझा, सहायक महाप्रबंधक क्षेत्रीय प्रमुख अजमेर क्षेत्र बैंक ऑफ बडौदा नितिन अग्रवाल व कर्म मशीन टूल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर गुरविन्दर सिंह सेहमी शामिल होंगे। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री मुकेश अग्रवाल, उमेश गोयल, राजेश गोयल, मनोज अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, पवन, जितेन्द्र राजपुरोहित, प्रकाश आदि उपस्थित थे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved