For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 140952853
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर उत्तर की सातों डिस्पेंसरियों में अब एक्स-रे सुविधा,विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौगात |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने दी सौगात,पुलिस लाईन क्षेत्र की बड़ी समस्या का होगा समाधानए 3 करोड़ की लागत से बनेगा नाला |  Ajmer Breaking News: 12 जून से 15 जुलाई तक आयोजित होंगे ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर |  Ajmer Breaking News: अवैध एलपीजी सिलेंडर परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध संयुक्त कार्रवाई, 50 वाणिज्यिक सिलेंडर जब्त |  Ajmer Breaking News: चोर करीब दो तोला सोने की चेन,सोने की झुमकी,चार जोड़ी चांदी की पायजेब,बच्ची की दो जोड़ी पायजेब,चांदी की अंगूठियां,चांदी के सिक्के डेढ़ लाख नकद चोरी कर ले गए। |  Ajmer Breaking News: इस वर्ष विष्व रक्तदाता दिवस ONE DROP OF HUMANITY. GIVE BLOOD. SAVE LIVES  की थीम के साथ मनाया जा रहा है । |  Ajmer Breaking News: डिग्गी चौक में युवक की हत्या के सनसनीखेज मामले का कोतवाली थाना पुलिस ने मात्र 12 घंटे में खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया |  Ajmer Breaking News: अजमेर के सूचना केंद्र चौराहे पर नकली किन्नरों न स्वामी मेडिकल स्टोर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ व मारपीट की,पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने दी सौगात,सात करोड़ की लागत से शहर में लगेंगे हैरिटेज लाइट और डेकोरेटिव पोल |  Ajmer Breaking News: साइबर ठगों ने राजस्थान लोक सेवा आयोग की रिक्रूटमेंट साईट को बनाया निशाना, | 

अजमेर न्यूज़: ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर के रूप में भर्ती करने के लिए जिला मुख्याल तथा ब्लॉक स्तर पर भर्ती कैंपों का आयोजन एक नवम्बर से होगा।

Post Views 21

October 28, 2022

इस संबन्ध में भर्ती अधिकारी से मोबाईल नम्बर 8619863856 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती कैंपएक नवम्बर से
    अजमेर, 28 अक्टूबर। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर के रूप में भर्ती करने के लिए जिला मुख्याल तथा ब्लॉक स्तर पर भर्ती कैंपों का आयोजन एक नवम्बर से होगा।
    सिक्योरिटी एण्ड इण्टेलीजेंस सर्विसेज की केन्द्रीय प्रशिक्षण अकादमी उदयपुर के भर्ती अधिकारी श्री महिपाल सिंह ने बताया किचयनित अभ्यर्थियों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरान्त 65 वर्ष की आयु तक स्थाई रोजगार प्रदान किया जाएगा। सुरक्षा जवान का मासिक वेतन 10 हजार से 16 हजार, सुरक्षा सुपरवाइजर का वेतन 14 हजार से 20 हजार तक होगा। नियुक्त कार्मिकों को पीएफ, ईएसआईसी, बोनस, मेडिकल सुविधा, इन्श्योरेन्स, सालाना वेतन वृद्धि, दुर्घटना बीमा, आवास व मेस आदि की सुविधाएं दी जाएगी। प्रशिक्षण के पश्चात् भारत सरकार के ऎतिहासिक स्थल, औद्योगिक क्षेत्र, चित्तौड़गढ़ किला, कुम्भलगढ़ किला, मेट्रो स्टेशन, हवाई अड्डा, बंदरगाह एवं मल्टीनेशनल क्षेत्रों में स्थाई नियुक्ति दी जाएगी।
        उन्होंने बताया कि भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं ग्लोबल इंडिया स्किल डवलपमेंट के संयुक्त तत्वाधान में भारत सरकार के पसारा एक्ट 2005 के तहत ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा सुपरवाइजर के पद पर भर्ती करने के लिए कैंप का आयोजन जिला अजमेर में ब्लॉक स्तर परराजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में किया जा रहा है। ये कैंप प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक केकड़ी में एक नवम्बर को, सरवाड़ में 2 नवम्बर को, पीसांगन में 3 नवम्बर को, जवाजा में 4 नवम्बर को, मसूदा में 5 नवम्बर को, भिनाय में 9 नवम्बर को, अरांई में 10 नवम्बर को, श्रीनगर में 11 नवम्बर को तथा तोपदडा अजमेर में 12 नवम्बर को एवं सावित्रि बालिका विद्यालय में 13 नवम्बर को आयोजित होंगे।
          उन्होंने बताया कि इसके लिए अभ्यर्थी 10 वीं कक्षा उत्तीर्ण, ऊंचाई 168 सेमी, वजन 56 से 90 किलो के मध्य, सीना 80 से 85 सेमी, आयु 21 से 35 वर्ष की होनी चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी शारीरिक रूप से स्वस्थ एवं फिजिकली फीट होना चाहिए। अभ्यर्थी अपने मूल दस्तावेजों के साथ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के लिए निर्धारित तिथी को उपस्थित होकर भाग ले सकते हैं। इस संबन्ध में भर्ती अधिकारी से मोबाईल नम्बर 8619863856 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved