Post Views 11
October 27, 2022
उत्तर पश्चिम रेलवे अंतरमंडलीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
अजमेर कारखाना खेलकूद संघ अजमेर द्वारा उत्तर पश्चिम रेलवे अंतरमंडलीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता वर्ष 2022- 23 का आयोजन दिनांक 27 से 29 अक्टूबर 2022 के दौरान किया जा रहा है जिसमें उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर, बीकानेर, जयपुर मंडल, अजमेर कारखाना और प्रधान कार्यालय जयपुर सहित कुल 5 टीमें भाग ले रही है। प्रतियोगिता का शुभारंभ आज दिनांक 27 अक्टूबर को लोको स्पोर्ट्स ग्राउंड पर मुख्य कारखाना प्रबंधक श्री ए के अबरोल द्वारा किया गया । तीन दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच अजमेर कारखाना टीम एवं प्रधान कार्यालय की टीम के मध्य खेला गया जिसमें अजमेर कारखाना की टीम ने 31-12 से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के दौरान प्रधान कार्यालय जयपुर से वरिष्ठ खेल अधिकारी श्री राजकुमार, अजमेर कारखाना खेलकूद संघ सचिव श्री प्रमोद रावत एवं संयुक्त सचिव श्री आर के सरोया तथा मान्यता प्राप्त संस्थाओं के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved