Post Views 51
October 19, 2022
ड्रॉप बॉक्स नवाचार की हुई सराहना
मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना के दवा वितरण केन्द्र पर रखे गए ड्रॉप बॉक्स की संभागीय आयुक्त श्री मेहरा द्वारा सराहना की गई। इस ड्रॉप बॉक्स का उपयोग मरीजों द्वारा किया जाता है। उपचार के पश्चात ठीक होने पर बची हुई दवाओं को मरीज इसमें डाल सकते है। प्राप्त दवाओं का पृथ्थकरण वितरण केन्द्र पर किया जा रहा है। निर्धारित मानको पर खरी उतरने वाली दवाओं का उपयोग जरूरतमंद मरीज के लिए किया जा रहा है। इस नवाचार से दवाओं का अपव्यय रूकेगा।
इस अवसर पर मेडीकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. वी.बी. सिंह, अधीक्षक डॉ. नीरज गुप्ता, अतिरिक्त प्रधानाचार्य डॉ. एस.के. भास्कर, वरिष्ठ आचार्य डॉ. अनिल जैन, आचार्य डॉ. संजीव माहेश्वरी, उप अधीक्षक डॉ. शालिनी मीना, पूर्व विधायक श्री राजकुमार जयपाल, मुख्य लेखाधिकारी श्री गोपाल चन्द्र ओझा एवं सदस्य श्री ललित जड़वाल उपस्थित थे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved