Post Views 11
October 19, 2022
मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक आयोजित
अजमेर 19 अक्टूबर।राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी जेएलएन चिकित्सालय की बैठक बुधवार को संभागीय आयुक्त श्री बी.एल. मेहरा की अध्यक्षता में मेडिकल कॉलेज सेमीनार हॉल में आयोजित हुई। बैठक के पश्चात श्री मेहरा ने जिला कलक्टर श्री अंश दीप के साथ चिकित्सालय का अवलोकन भी किया।
बैठक में चिकित्सालय के भौतिक एवं मानवीय संसाधनों पर चर्चा की गई। इस दौरान संभागीय आयुक्त श्री बी. एल. मेहरा ने कहा कि चिकित्सालय में सामग्री तथा सेवा देने वालों का भुगतान समय पर किया जाए।यह कार्य पारदर्शिता के साथ हों। सफाई, सुरक्षा तथा अन्य संविदा कर्मी सभी अपनी ड्यूटी पर नियमित उपस्थित रहे। समस्त अधिकारी एवं कार्मिक निर्धारित गणवेश में ड्यूटी देंगे। कार्मिक अपना पहचान पत्र गले में लगाकर रखेंगे। मरीजों एवं परिजनों के साथ शालीनता के साथ व्यवहार किया जाना चाहिए। विभिन्न विकास कार्यों की गति बढाए जाए।
उन्होंने कहा कि गत बैठक के निर्देशों की पालना पर विचार विमर्श किया गया। सरकार की मंशा के अनुरूप आमजन को सुविधापूर्ण, निःशुल्क एवं गुणवत्तायुक्त उपचार सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।बैठक में 25 कम्प्यूटर मय मल्टीपल प्रिन्टर, 5 मल्टीपल प्रिन्टर, 15 स्पलिट एसी, 10 विण्डो एसी, डिस्पले टीवी, फर्नीचर, कन्ज्यूबल आईटम, रिफ्रक्शन यूनिट, बाइनोकूलर माक्रोस्कोप, आई7 कम्प्यूटर क्रय करने का निर्णय लिया गया।
बैठक के पश्चात संभागीय आयुक्त श्री बी.एल. मेहरा एवं जिला कलक्टर श्री अंश दीप ने जेएलएन चिकित्सालय का अवलोकन किया। वर्कशॉप एवं स्टोर के अवलोकन के दौरान अनुपयोगी एवं नकारा सामान के निस्तारण के निर्देश दिए। निस्तारण से पूर्व इसमें से मरम्मत योग्य एवं उपयोग में आने लाइक सामान को अलग किया जाए। विभिन्न वार्डो एवं विभागों में एक तरफ रखी अनुपयोगी सामग्री को एक स्थान पर लाकर संधारित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना के वेयरहाउस में दवाओं की उपलब्धता तथा मांग की ऑनलाइन व्यवस्था की जानकारी ली।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved