For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 137585796
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा गया। |  Ajmer Breaking News: चन्द्रबरदाई नगर स्थित अजय हाउसिंग सोसायटी में मंगलवार को एक मकान के बाहर लगे बिजली मीटर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। |  Ajmer Breaking News: लॉरेंस बिश्नोई की तरह मेरी फोटो खींचना— पेशी के दौरान सस्पेंड ASI का बयान चर्चा में |  Ajmer Breaking News: हाई सिक्योरिटी जेल के दो हार्डकोर अपराधियों की तबीयत बिगड़ी, जेएलएन अस्पताल में कराया उपचार |  Ajmer Breaking News: मोहर्रम 2026, 1448 हिजरी, के सालाना इंतजामात को लेकर मंगलवार को अजमेर जिला कलेक्टर कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। |  Ajmer Breaking News:  प्रदेश की भजनलाल सरकार की मंशा के अनुरूप अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहर लाल नेहरू अस्पताल को हाईटेक करने की दिशा में जारी कार्य अब और तेज हो रहे हैं |  Ajmer Breaking News: बिना वॆध खाद्य अनुज्ञा पत्र के चल रही सोहन हलवा बनाने की फैक्ट्री, जांच हेतु लिए नमूने, निर्माण कार्य पर लगाई रोक |  Ajmer Breaking News: विभागीय समन्वय बैठकआयोजित, जिला कलक्टर ने जनकल्याणकारी योजनाओं एवं बजट घोषणाओं में प्रगति बढ़ाने के दिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026, जेएलएन मेडिकल कॉलेज में आयोजन संबंधी व्यवस्थाओं पर हुई विस्तृत चर्चा |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़ में जाली नोट गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार, दो संदिग्धों से पूछताछ जारी | 

अजमेर न्यूज़: शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अन्तर्गत जिला कलक्टर अंशदीप द्वारा गठित दलों ने जिले में विभिन्न स्थानों पर की कार्यवाही ।

Post Views 81

October 19, 2022

नमूनों की जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी।

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान
जांच दलों द्वारा की गई कार्यवाही
       अजमेर, 19 अक्टूबर। शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अन्तर्गत जिला कलक्टर श्री अंश दीप द्वारा गठित दलों ने जिले में विभिन्न स्थानों पर कार्यवाही की। नमूनों की जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी।
       जिला कलक्टर श्री अंश दीप ने बताया कि शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अंतर्गत गठित जांच दल द्वाराब्यावर शहर में कार्यवाही करते हुए बस स्टैंड के पास स्थित श्री खेतेश्वर जोधपुर स्वीट्स पर मिल्क केक के नाम पर बेचा जा रहा पाम ऑयल, मिल्क पाउडर ,इम्लसिफायर आदि से तैयार डेढ़ क्विंटल हलवे का नमूने लेने के बाद मौके पर नष्ट करवाया गया। यह हलवा गुजरात से दिवाली के त्यौहार पर मंगवाया गया था। इसे 150 रुपए किलो के भाव से खरीदकर 400 रुपए किलो बेचा जा रहा था। ये प्लास्टिक के डिब्बों में आता है।इन्हें काटकर पीस बनाकर काउंटर में सजा दिया जाता है। मौके पर मौजूद दुकानदार परबत सिंह के पास इसका खरीद बिल भी नहीं था। मुनाफाखोरी के लिए ये सब किया जा रहा था।
       उन्होंने बताया कि इसी प्रकार श्री जोधपुर स्वीट्स होम एस बी आई बैंक के सामने से मलाई बर्फी का एक नमूना, पवन डेयरी पुराना बस स्टैंड से घी का नमूना और पोकर स्वीट्स से मावा बर्फी का एक नमूना लिया गया।     हलवाई गली और आसपास की सभी मिठाई एवम् नमकीन विक्रेताओं का निरीक्षण कर खाद्य सामग्री को ढक कर रखने,काउंटर में रखी मिठाइयों पर उत्पादन तिथि अंकित करने ,मिठाइयों में कम से कम फूड कलर का उपयोग करने,फूड लाइसेंस डिस्प्ले करने,सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए निर्देशित किया गया।टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील चोटवानी, प्रशिक्षु मुकेश वैष्णव,डेयरी प्रतिनिधि देवराज,सहायक राजकुमार इंदौरिया और घनश्याम सिंह राठौड़ शामिल रहे।
        उन्होंने बताया कि फूड सेफ्टी टीम ने माकड़वाली स्थित शिवांश पीजा चीज पर कार्रवाई की। यहां 4 हजार किलो चीज  एवं एक हजार किलो दूषित पनीर को मौके पर नष्ट करवाया। चीज और पनीर के ऑन द स्पॉट टेस्ट में प्राथमिक रूप से अमानक स्तर के पाए गए। चीज और पनीर के नमूने ले लिए गए हैं। पिछले दिनों सूचना मिली थी कि इस फर्म पर चीज और पनीर घटिया तरीके से बनाए जाते हैं। उसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। टीम में महेश कुमार शर्मा खाद्य सुरक्षा अधिकारी, प्रशिक्षु घनश्याम सिंह सोलंकी एवं डेयरी प्रतिनिधि दीपक वैष्णव शामिल रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved