Post Views 11
October 19, 2022
बेटे की आत्महत्या प्रकरण से दुखी मां सुशीला देवी ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार
पुत्रवधू और उसके प्रेमी की वजह से खुदकुशी करने वाले बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
शिव कॉलोनी पहाड़गंज निवासी सुशीला देवी ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी से न्याय की गुहार लगाई। सुशीला देवी और उनकी बेटी ने बताया कि 5 अक्टूबर को उनके पुत्र रोशन ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी से परेशान होकर खुदकुशी कर ली। जिसके बाद परिवार जनों ने उसरी गेट पुलिस चौकी पर आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई लेकिन पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही। उन्होंने बताया कि पुत्रवधू पूजा और उसका प्रेम ईश्वर लगातार उनके बेटे रोशन को प्रताड़ित कर रहा था कई बार उसके साथ मारपीट भी की गई। तलाक लेने की बात हुई तो बेटे रोशन ने तलाक लेकर मामले को खत्म करने के लिए भी कहा लेकिन वह लोग उसमें भी उसे परेशान कर रहे थे। जिसके बाद प्रताड़ना और मारपीट से दुखी होकर उसने खुदकुशी कर ली। परिजनों का आरोप है कि उसरी गेट पुलिस चौकी के स्टाफ द्वारा उन्हें थाने पर बुलाकर बिठा लिया जाता है जबकि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।
आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved