For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 136441258
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जिले में सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाने, मृत्यु दर को न्यूनतम करने तथा सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बैठक |  Ajmer Breaking News: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत माकड़वाली ग्राम में हुआ श्रमदान |  Ajmer Breaking News: ज्ञापन लेने देरी से पहुंचे एसडीएम तो भड़के कांग्रेसी, नसीम अख्तर बोलीं—सरकार और प्रशासन संवेदनहीन |  Ajmer Breaking News: डेजर्ट सफारी हादसे के बाद पुलिस-परिवहन विभाग हरकत में, अवैध थार जीपों पर कार्रवाई शुरू—मौके से गायब मिले वाहन संचालक |  Ajmer Breaking News: नशे की लत ने बनाया चोर: मदार स्टेशन पर ट्रेनों से कॉपर वायर चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर के वार्ड-62 में पेयजल संकट गहराया, 72 घंटे बाद भी कम प्रेशर से मिल रहा पानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर में एनआईए की दस्तक, पाकिस्तानी आतंकी-गैंगस्टर शहजाद भट्टी से कथित कनेक्शन के संदेह में परमेश मीणा हिरासत में |  Ajmer Breaking News: अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर के दरगाह थाना क्षेत्र में चोरों ने एक सुनार की दुकान को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। |  Ajmer Breaking News: भीषण गर्मी में जीव सेवा का संदेश ,विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी द्वारा 500 परिंडे एवं 200 पानी की टंकियां की गई वितरित  | 

अजमेर न्यूज़: श्री राम मानस मंडल अजमेर का 22 वां वार्षिक महोत्सव 15 और 16 अक्टूबर को मनाया गया बड़े ही हर्षोल्लास से

Post Views 31

October 16, 2022

श्री राम मानस मंडल के 22 वें वार्षिक महोत्सव के अवसर पर श्री साईं बाबा मंदिर परिसर में हुआ 51 आसनों पर अखंड रामायण महा परायण पाठ

श्री राम मानस मंडल अजमेर का 22 वां वार्षिक महोत्सव 15 और 16 अक्टूबर को मनाया गया बड़े ही हर्षोल्लास से

श्री राम मानस मंडल के 22 वें वार्षिक महोत्सव के अवसर पर श्री साईं बाबा मंदिर परिसर में हुआ 51 आसनों पर अखंड रामायण महा परायण पाठ


अखंड भारत के 75 वें स्वतंत्रता वर्ष एवं अमृत महोत्सव के उपलक्ष में श्री राम मानस मंडल अजमेर का 22 वां वार्षिक महोत्सव 15 और 16 अक्टूबर को अजय नगर स्थित श्री साईं बाबा मंदिर परिसर में कई धार्मिक आयोजनों के साथ संपन्न हुआ।
15 अक्टूबर को सुबह 7:00 से 9:00 बजे तक गायत्री हवन यज्ञ 15 अक्टूबर को प्रातः 9:15 पर श्री रामचरितमानस पारायण प्रारंभ हुआ। जिसकी पूर्णाहुति 16 अक्टूबर शाम 8:00 बजे राम आरती के साथ हुई। इस मौके पर मुख्य अतिथि विश्वमित्र जन सेवा समिति अजमेर एवं आनंदम ध्यान केंद्र पुष्कर के संस्थापक परमपूज्य राष्ट्रीय संत श्री श्री कृष्णानंद जी गुरुदेव के सानिध्य में आशीर्वचन और प्रवचन के साथ पाठ का विधिवत समापन हुआ। पाठ के दौरान बड़ी संख्या में राम प्रेमी जनों ने जयपुर, फुलेरा, किशनगढ़, ब्यावर, सोजत रोड और अजमेर से आए अतिथि मानस मंडलों द्वारा विभिन्न शैलियों में किए गए पाठ का रसास्वादन किया।
आरती के पश्चात धर्म प्रेमियों को प्रसाद का वितरण किया गया।
धार्मिक आयोजन में श्री कन्हैया लाल जी लाल चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी महेश तेजवानी, श्री राम मानस मंडल के देवेंद्र कुमार झा, शिव कुमार सिंघल, राजेंद्र स्वरूप सक्सेना, कृष्ण कुमार वर्मा ,महेश चंद्र शर्मा, विजय गर्ग, निर्मल कुमार शर्मा, रमेश चंद मीणा, रमेश चंद शर्मा आदि का सराहनीय सहयोग रहा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved