For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 134093749
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: एसपी कार्यालय में न्याय की फरियाद लेकर पहुंचे युवक ने परिवार के जुल्मों और बांदरसिंदरी थाना पुलिस की कार्यप्रणाली से परेशान होकर क्या कीटनाशक का किया सेवन, |  Ajmer Breaking News: दरगाह बाजार इलाके में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, ₹5000 और आईफोन छीनकर बदमाश हुए फरार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में पकड़े गए नेपाली चरस तस्करों से पीसी रिमांड के दौरान हुई पूछताछ में कई बड़े खुलासे हुए हैं। |  Ajmer Breaking News: खाटू श्याम मंदिर कमेटी के नाम रजिस्टर्ड फॉर्च्यूनर ने मचाया कहर, ओवर स्पीड में पुष्कर घाटी में कार ने तीन बाइक को मारी टक्कर, |  Ajmer Breaking News: होकरा में भड़का जमीन विवाद: एडीए टीम पर पथराव, जेसीबी-वाहन क्षतिग्रस्त, अब गिरफ्तारी की तैयारी |  Ajmer Breaking News: साप्ताहिक समन्वय बैठक आयोजित, जिला कलक्टर ने जन समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष ने प्रतिभावान विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह, शिक्षा के लिए दिया प्रोत्साहन,300 जरूरतमंद प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मिली प्रोत्साहन राशि |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत सोमवार सुबह 6:30 बजे बिहारीगंज अंबिका नगर में घर के बाहर खड़ी महिला से चेन स्नेचिंग की वारदात, |  Ajmer Breaking News: सिविल लाइन थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ चरस के साथ पकड़े गए नेपाल के दो आरोपियों को आज न्यायालय में किया पेश, |  Ajmer Breaking News:  पुष्कर तहसील के होकरा गांव में अब पुश्तैनी मकानों और किसानों की जमीन को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। | 

अजमेर न्यूज़: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर हिन्दुस्तान जिंक द्वारा जागरूकता सत्र आयोजित

Post Views 21

October 11, 2022

ajmer news , rajasthan news , horizon , horizon hind

  हिंदुस्तान जिंक द्वारा ओपीडी, विशेष स्वास्थ्य शिविर और जागरूकता सत्र अपनी स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से आयोजित किए जा रहे है

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर हिन्दुस्तान जिंक द्वारा जागरूकता सत्र आयोजित
           अजमेर, 11 अक्टूबर।वेदांता समूह और देश की एकमात्र एकीकृत जिंक, लेड और सिल्वर उत्पादक कंपनी हिंदुस्तान जिंक द्वारा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2022 पर जागरूकता सत्रों का आयोजन किया गया। इन सत्रों के माध्यम से स्कूली विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्रदान की गई। हिन्दुस्तान जिंक की स्वास्थ्य सेवा परियोजना के तहत् ये कार्यक्रम इकाइयों के संचालन क्षेत्र के आस-पास के क्षेत्रों में आयोजित किए गए।  भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर जिलों के कोटडी, पंचदेवला और धेवातलाई के राजकीय विद्यालयों में आयोजित जागरूकता सत्र में लगभग 263 छात्रों ने भाग लिया। आयोजित सत्रों में मानसिक स्वास्थ्य से जुडे़ अन्य विषयों मानसिक बीमारी के कारण, मानसिक स्वास्थ्य के शुरुआती संकेतों की पहचान करना, मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति पर तंबाकू, शराब और नशीली दवाओं की लत के दुष्प्रभाव और ध्यान और योग का अभ्यास करने के लाभ के बारे में जानकारी दी गयी।
          हिंदुस्तान जिंक द्वारा ओपीडी, विशेष स्वास्थ्य शिविर और जागरूकता सत्र अपनी स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से आयोजित किए जा रहे है। राजस्थान के 5 जिलों एवं उत्तराखंड के पंतनगर गुजरात सहित 196 गांवों में 8 मोबाइल स्वास्थ्य वैन का संचालन किया जा रहा हैं। स्वास्थ्य सेवा परियोजना के अंतर्गत तनाव प्रबंधन, कल्याण, सहकर्मी सहायता समूहऔर सदैव उपलब्धता संभव की जा रही है। 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved