Post Views 11
October 11, 2022
बंदियों द्वारा निर्मित उत्पाद होंगे बिक्री के लिए उपलब्ध
12 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट पर लगेगी स्टॉल
अजमेर, 11 अक्टूबर। केन्द्रीय कारागृह एवं महिला बंदी सुधारगृह अजमेर पर नवाचार के तहत कारागृह उद्योगशाला में बंदियों के द्वारा अपने कौशल से निर्मित विभिन्न उत्पादों का कारागृह के बाहर आमजनको उपलब्ध करवाने के लिए जिला कलक्टर श्री अंश दीप के मार्ग दर्शन में बुधवार 12 अक्टूबर को जिला कलेक्ट्रेट में प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।
जेल अधीक्षक श्रीमती सुमन मालीवाल ने बताया कि विभाग द्वारा अजमेर के बंदी गृहों में नवाचार किया गया। इसके अन्तर्गत कारागृह मेंउद्योगशाला की स्थापना कर विभिन्न उत्पाद तैयार किए गए। बंदियों के द्वारा उत्पादित सामग्री आमजन के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। इन उत्पादों को व्यक्ति, संस्थान एवं कार्यालय खरीद सकते हैं। कलेक्ट्रेट पर 12 अक्टूबर को आयोजित कारागृह में निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री के लिए कपड़े धोने का साबुन, दरी-पट्टी, बोर्डर फर्श, सूती कपड़ा, वस्त्र, फिनायल, रजाई, शुद्ध मसाला (मिर्ची, धनिया, हल्दीआदि) तथा महिला बंदी सुधारगृह की महिला बंदियों के द्वारा अपने कौशल से निर्मित हस्तशिल्प पेंटिंग, रंगीन दीपक एवं पैन स्टेण्ड का जेल प्रशासन द्वारा स्टॉल लगाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कलेक्ट्रेट पर आयोजित प्रदर्शनी में आमजन द्वारा जेल में निर्मित उत्पादों का क्रय किया जा सकेगा। भविष्य में उत्पादन की मात्रा बढ़ने पर अतिरिक्त उत्पादन को स्थानीय बाजार तथा आशाऎं द जेल शॉप के माध्यम से भी विक्रय किया जा सकता है। इससे बंदी रोजगार दिवस में नवीन सृजन किया जा सकेगा। रोजगार के अवसरों में वृद्धि होने से बंदियों में आत्मनिर्भरता आएगी। इससे बंदियों की कार्यक्षमता बढ़ेगी। यह उनकी समाज में पुनस्र्थापन में सहायक रहेगा। प्रदर्शनी का शुभारंभ जिला एवं सैशन न्यायाधीश श्री मदन लाल भाटी, जिला कलक्टर श्री अंशदीपएवं जिला पुलिस अधीक्षक श्री चुनाराम जाट द्वारा किया जाएगा। इससे पूर्व बंदियों द्वारा निर्मित सामग्री का न्यायालय परिसर में भी प्रदर्शनी का सफलआयोजन किया गया था। बंदी द्वारा प्राप्त राशि का 25 प्रतिशत पीड़ित पक्ष को ऑनलाईन भुगतान किया जाता है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved