Post Views 81
October 10, 2022
तीर्थ नगरी पुष्कर में सुशीला किन्नर हर साल की तरह इस बार भी दीपावली पर सस्ती मिठाई की बिक्री करेगी। उधर मिठाई बिकने से पहले एडवांस बुकिंग हो चुकी है। सुशीला किन्नर ने बताया कि वह हर वर्ष सस्ती दर पर लोगों को मिठाई बेचती है। इस बार भी कस्बे के छोटी एवं बड़ी बस्ती में लोगों को दस रुपए किलो देशी घी से निर्मित मिठाई का वितरण करेंगी। उन्होंने बताया कि इसको लेकर वह जिला कलेक्टर से मिलेंगी और उनकी अनुमति लेकर मिठाई बेचेंगी।वही किन्नर की मिठाइयां खरीदने के लिए लोगों में उत्साह बना हुआ है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved