Post Views 51
October 10, 2022
पिता बेटी का तालमेल दिखा रैंप वॉक पर
अजमेर। नवरंग डांस एकेडमी नूर ए चांदनी सीजन 5 का रंगारंग कार्यक्रम सूचना केंद्र खुला मंच में आयोजित हुआ। नवरंग डांस एकेडमी की संचालिका और कोरियोग्राफर सपना टाक ने बताया की सर्वप्रथम हर बार अपने अनूठे कार्यक्रम के लिए मशहूर, नवरंग डांस एकेडमी इस बार भी सपलिंग प्ले स्कूल के बच्चों ने बहुत ही प्यारी और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसके बाद ब्राइडल थीम पर आयोजित कार्यक्रम ने महिलाओं ने अपने अन्दाज ने कार्यक्रम को और खूबसूरत कर दिया। कुछ अन्य प्रस्तुतियो के बाद सीजन 5 का स्पेशल इवेंट फादर स्पेशल में अपने बेटियों के साथ पिता का रैम्प वाक। रैम्प पर जब पिता अपनी अपनी बेटियों के साथ चले तो एक अलग ही रिश्ता देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत मे पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved