Post Views 731
October 10, 2022
पुष्कर तीर्थ नगरी में राष्ट्रीय संत स्वामी गोविंद देव गिरी जी महाराज कोषाध्यक्ष श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास अयोध्या एवं संस्थापक ब्रह्मा सावित्री विद्या पीठ पुष्कर ने आज शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री ब्रह्म सरोवर में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा अर्चना कर जगत पिता श्री ब्रह्मा गायत्री जी की आरती उतार कर सुख शांति और जगत कल्याण की कामना की। सरोवर पर उनके पुरोहित पुरुषोत्तम भोमिया व पंडित गंगाधर पाराशर ने पूजा अर्चना करवाई तथा इस मौके पर ब्रह्मा मंदिर व सरोवर पर उनका सामाजिक कार्यकर्ता अरुण पाराशर व पंडित कैलाश नाथ दाधीच,रघु पारीक, मयंक पाराशर ,मधुसूदन भाईआदि कई पुरोहितों ने दुपट्टा पहनाकर स्वागत,सम्मान किया।स्वामी जी ने भी घाट के पुरोहितों व ब्रह्मा मंदिर के पुजारियों को पूजन आरती के बाद सभी को दान दक्षिणा देकर सम्मानित किया।स्वामी जी इन दिनों ब्रह्मा सावित्री विद्या पीठ स्थल पर भागवत कथा का अमृत करवा रहे है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved