For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 133047419
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विश्व भर में पेट्रोल डीजल पर आए संकट का असर अब राजस्थान में भी आया नजर, देर रात से पेट्रोल और डीजल के दामों में तीन से साढे तीन रुपए तक की हुई बढ़ोतरी, |  Ajmer Breaking News: दरगाह थाना अंतर्गत ओसवाल स्कूल के पास लावारिस हालत में मिली एक माह की बच्ची, बच्ची की पीठ पर गांठ और सिर सामान्य से है काफी बड़ा  |  Ajmer Breaking News: अलग-अलग थाना क्षेत्र में गुम हुए और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद करने में पुलिस को मिली सफलता, |  Ajmer Breaking News: अजमेर की निकटवर्ती अराई गांव में कुएं की दीवार बांध रहे दो ग्रामवासी रस्सी और बल्ली टूटने से कुएं में गिरे, दोनों की मौत, |  Ajmer Breaking News: रामचंद्र चौधरी के नेतृत्व में डेयरी संघों की बड़ी जीत, राजस्थान में श्वेत क्रांति की लाज न्यायपालिका ने बचाई! |  Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी अजमेर शहर की जिला संगठनात्मक मासिक बैठक संपन्न |  Ajmer Breaking News: पॉलीटेक्निक कॉलेज 250 फीट जमीन पर उगाएगा 500 पौधे, श्री देवनानी ने किया शुभारम्भ, क्षेत्र में पहली बार जिगजेग पद्धति से उगाएंगे फलदार पौधे |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने ओसवाल जैन विद्यालय में नवीन कक्षा-कक्ष निर्माण कार्य का किया शुभारम्भ |  Ajmer Breaking News: तीन माह से मानदेय भुगतान नहीं होने से नाराज 2400 सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का तीसरा दिन, |  Ajmer Breaking News: मेरा मुल्क मेरी पहचान, अजमेर की पावन धरती से विश्व को शांति का संदेश | 

अजमेर न्यूज़: "समाज की सज्जन शक्ति का सहभाग बढ़े" - सरकार्यवाह

Post Views 11

October 7, 2022

"राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ" के सरकार्यवाह माननीय दत्तात्रेय होसबाले के तीन दिवसीय चितौड़ प्रांत के प्रवास पर अजमेर में

"समाज की सज्जन शक्ति का सहभाग बढ़े"
- सरकार्यवाह
"राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ" के सरकार्यवाह माननीय दत्तात्रेय होसबाले के तीन दिवसीय चितौड़ प्रांत के  प्रवास पर अजमेर में संपन्न बैठक के अवसर पर 7 अक्टूबर 2022 को संघ कार्यालय मातृमंदिर , अजमेर में क्षेत्र स्तर  के कार्यकर्ताओं की संगठन कार्य सम्बन्धी बैठकें हुई, जिसमें प्रांतों  में संगठन के कार्यों की जानकारी तथा 2025 के संघ स्थापना के शताब्दी वर्ष के निर्धारित  लक्ष्यों यथा  कार्य विस्तार एवं  सुदृढ़ीकरण पर विस्तार से चर्चा व समीक्षा हुई ।

सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के दुर्बल वर्ग की सहायता करते हुए, उनके विकास के संबंध में चर्चा की गई। ऐसे प्रकल्पों व सेवा कार्यों का प्रभाव बढ़ाने हेतु समाज की सज्जन शक्ति की सहभागिता अधिकाधिक बढ़ाने पर विचार विमर्श हुआ।

  उतर पश्चिम अर्थात राजस्थान क्षेत्र कार्यकारिणी के कार्यकर्ता आज की बैठकों में उपस्थित रहे । 
 इन बैठकों में कार्यकर्ताओं द्वारा समाज में सम्पर्क व  संवाद की अनौपचारिक शैली के बारे में चर्चा हुई ।

व्यहार में समरसता, परिवार में जीवन मूल्यों एवं सेवा बस्तियों में सेवा के कार्य के स्थिति व उसकी समीक्षा व ज्वाइन आरएसएस के माध्यम से प्राप्त आवेदकों की संख्या में हुई बढ़ोतरी तथा मुख्यतः युवा व विद्यार्थी वर्ग संघ से जुड़ रहा है ।  उनमें भी देशभक्ति व समाज के लिए प्रतिबद्धता है , उनका कार्य करने का तरीका भिन्न हो सकता है ।

 जागरण पत्रिका पाथेय-कण  प्रत्येक गांव में पहुंचे, पाठक संख्या बढ़े, व पाठकों के सम्मेलन हों, इस हेतु योजना बनाने पर विस्तार से विचार किया गया ।

 प्रांत में पिछले 705 दिनों से श्रुतम् संदेश रचना व्हाट्सएप एप्प के द्वारा एक तंत्र विकसित किया गया है । जिसमें अनवरत प्रतिदिन एक संदेश प्रेषित किया जा रहे है । वर्तमान में 11,113 स्वयंसेवकों द्वारा 12,799 ब्रॉडकास्ट समू हों में अनेक बंधु- भगिनियों को प्रतिदिन वैचारिक व रचनात्मक संदेश प्रेषित किए जाते हैं । 

इन ब्रॉडकास्ट संदेश में भारत की उज्जवल  परंपरा, हिंदू मत पंथों का परिचय, प्रसिद्ध ग्रन्थों का संक्षिप्त जानकारी , राष्ट्रीय संस्थानों के यशस्वी संस्कृत ध्येय वाक्यों का परिचय, राष्ट्र एवं समाज हित में सकारात्मक कार्य का परिचय, कृति रूप संघ दर्शन एवं स्वराज-75  से संबंधित संदेश प्रेषित किए जाते हैं । 

इसके साथ ही ग्राम विकास एवम घुमंतु जाति के छात्रावास , कुटुंब प्रबोधन के विषय पर भी कार्यकर्ताओं ने बातचीत रखी ।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved