For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 133047430
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विश्व भर में पेट्रोल डीजल पर आए संकट का असर अब राजस्थान में भी आया नजर, देर रात से पेट्रोल और डीजल के दामों में तीन से साढे तीन रुपए तक की हुई बढ़ोतरी, |  Ajmer Breaking News: दरगाह थाना अंतर्गत ओसवाल स्कूल के पास लावारिस हालत में मिली एक माह की बच्ची, बच्ची की पीठ पर गांठ और सिर सामान्य से है काफी बड़ा  |  Ajmer Breaking News: अलग-अलग थाना क्षेत्र में गुम हुए और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद करने में पुलिस को मिली सफलता, |  Ajmer Breaking News: अजमेर की निकटवर्ती अराई गांव में कुएं की दीवार बांध रहे दो ग्रामवासी रस्सी और बल्ली टूटने से कुएं में गिरे, दोनों की मौत, |  Ajmer Breaking News: रामचंद्र चौधरी के नेतृत्व में डेयरी संघों की बड़ी जीत, राजस्थान में श्वेत क्रांति की लाज न्यायपालिका ने बचाई! |  Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी अजमेर शहर की जिला संगठनात्मक मासिक बैठक संपन्न |  Ajmer Breaking News: पॉलीटेक्निक कॉलेज 250 फीट जमीन पर उगाएगा 500 पौधे, श्री देवनानी ने किया शुभारम्भ, क्षेत्र में पहली बार जिगजेग पद्धति से उगाएंगे फलदार पौधे |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने ओसवाल जैन विद्यालय में नवीन कक्षा-कक्ष निर्माण कार्य का किया शुभारम्भ |  Ajmer Breaking News: तीन माह से मानदेय भुगतान नहीं होने से नाराज 2400 सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का तीसरा दिन, |  Ajmer Breaking News: मेरा मुल्क मेरी पहचान, अजमेर की पावन धरती से विश्व को शांति का संदेश | 

अजमेर न्यूज़: गांधी सप्ताह की श्रृंखला में पीस मैराथन का हुआ आयोजन

Post Views 11

October 7, 2022

 गांधी जीवन दर्शन समिति के संयोजक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती ने कहा कि वर्तमान में गांधी दर्शन की महत्वपूर्ण आवश्यकता है

गांधी सप्ताह
पीस मैराथन का हुआ आयोजन
         अजमेर, 07 अक्टूबर। गांधी सप्ताह के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में शुक्रवार को पीस मैराथन का आयोजन किया गया।
    गांधी जीवन दर्शन समिति के संयोजक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती ने कहा कि वर्तमान में गांधी दर्शन की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। इससे देश के साथ विश्व में शांति एवं भाईचारा बना रहेगा। समाज के एक अवसर आगे बढ़ने में साथ प्रेम एवं अहिंसा का योगदान है। गांधी सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न कार्यक्रम गांधीजी के संदेश को आमजन तक पहुंचाने का उद्देश्य पूर्ण करेंगे। इसका आयोजन शांति एवं अहिंसा निदेशालय तथा जिला प्रशासन के द्वारा किया जा रहा है।
    संभागीय आयुक्त श्री बी. एल. मेहरा ने कहा कि महात्मा गांधी के विचारों को नई पीढ़ी में पहुंचने के लिए गांधी सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इनमें सभी विभागों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। पीस मैराथन भी इस दिशा में एक प्रयास है। विद्यार्थियों को गांधीजी के आदर्शों को आत्मसात करने का अवसर मिलेगा।
    अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि गांधी सप्ताह के अन्तर्गत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शुक्रवार को पीस मैराथन का आयोजन पुरानी चौपाटी से किया गया। इसे गांधी जीवन दर्शन समिति के संयोजक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती, सहसंयोजक श्री शक्तिप्रताप सिंह, संभागीय आयुक्त श्री बी.एल. मेहरा तथा जिला कलक्टर श्री अंश दीप ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। पीस मैराथन यहां से अबरन हाट पहुंची। अरबन हाट पर गांधी दर्शन के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गई। मैराथन में शामिल प्रतिभागियों के लिए अजमेरी डेयरी द्वारा लस्सी उपलब्ध कराई गई। मैराथन में राजकीय सावित्री बालिका विद्यालय फॉयसागर एवं क्रिश्चनगंज, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तोपदड़ा एवं जवाहर स्कूल के विद्यार्थियों के साथ-साथ एनएसस तथा स्काउट ने भी भाग लिया।
    इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी श्री महावीर सिंह, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती वीणा अग्ररवत, ब्लॉक संयोजक श्री हेमराज खारोलिया, विजयलक्ष्मी पारिक, प्रदीप सहित अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित थे। 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved