Post Views 11
October 7, 2022
राजस्थान राज्य सेवा विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजमेर के निर्देशानुसार शुक्रवार को तालुका सेवा समिति पुष्कर में संचालित विधिक सेवा केंद्र मोबाइल वेन के माध्यम से पुष्कर के निकटवर्ती गांवो मैं जागरूकता अभियान चलाया गया । जागरूकता मोबाइल वेन को पुष्कर बार एसोसिएशन अध्यक्ष कुलदीप पाराशर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बार एसोसिएशन के अधिवक्ता संदीप ने बताया कि तालुका विधिक सेवा समिति पुष्कर में संचालित विधिक सेवा केंद्र मोबाइल वेन के माध्यम से बासेली, तिलोरा, कवलाई, कड़ेल,सहित आस पास के गावो में विधिक जागरूकता का प्रचार प्रसार करने के लिए पेम्पलेट वितरित किए जाएंगे । जिसके माध्यम से आमजन को लोक अदालत, निशुल्क विधिक सहायता, लंबित मामलों में मध्यस्था, पीड़ित प्रतिकर स्कीम, रोहित विधिक जानकारी प्रदान की जाएगी ।
इस दौरान न्यायिक मजेस्ट्रेड राकेश कुमार,सहायक नाजिर आशीष शर्मा, बार एसोसिएशन अध्यक्ष कुलदीप पाराशर, अधिवक्ता अर्जुन सिंह, अमित गौतम सहित अन्य अधिवकता ओर न्यायालय स्टाफ मौजूद रहा ।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved