Post Views 11
October 7, 2022
भुज-बरेली एक्सप्रेस रेलसेवा का मालिया मियाणा स्टेशन पर ठहराव
रेलवे द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा हेतु भुज-बरेली रेलसेवा का मालिया मियाणा स्टेशन पर ठहराव दिया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 14312, भुज-बरेली एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 07.10.22 से भुज से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा मालिया मियाणा स्टेशन पर 18.49 बजे आगमन एवं 18.51 बजे प्रस्थान करेगी।
नोटः- उपरोक्त रेलसेवा का ठहराव छः माह के लिए दिया जा रहा है, जिसे समीक्षा पश्चात् बढाया भी जा सकता है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved