For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 168673940
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर में रामलीला शुरू, पहले दिन नारद मोह का मंचन |  Ajmer Breaking News: अजमेर: विनायक चौराहे पर सड़क हादसे के बाद बवाल, स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर सड़क पर बैठे लोग, |  Ajmer Breaking News: पंचायती राज चुनाव: जोनल मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन |  Ajmer Breaking News:  किशनगढ़ में ट्रैफिक डिप्टी अंजू यादव विवादों में! |  Ajmer Breaking News: शनि सर्वपितृ अमावस्या पर पुष्कर में उमड़े श्रद्धालु, किया तर्पण, पुष्कर में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी |  Ajmer Breaking News: ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना पड़ा भारी: साइबर ठगों ने बुजुर्ग के बैंक खातों से उड़ाए ढाई लाख रुपये   |  Ajmer Breaking News: राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ ने नवनिर्वाचित महापौर अनामिका शर्मा एवं पार्षदों का किया भव्य अभिनंदन |  Ajmer Breaking News:  पुष्कर सरोवर में स्नान के दौरान चूरू के युवक की मौत: साथी को भी अस्पताल पहुंचाया, तीर्थ पुरोहित ने घाटों पर सुरक्षा और बचाव व्यवस्थाओं को लेकर उठाए गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: चाय विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद |  Ajmer Breaking News: नए दोहरीकृत रेल मार्ग पर चली ट्रेन (झड़वासा–सिंघावल दोहरीकृत रेल खंड पर संरक्षा स्वीकृति के बाद रेल यातायात शुरू) | 

अजमेर न्यूज़: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को घर-घर विराजेगें विघ्नहर्ता भगवान श्रीगणेश, 

Post Views 21

August 30, 2022

प्राचीन गणेश मंदिर आगरा गेट पर मंगलवार रात होगा भव्य जागरण

भगवान श्री गणेश सभी देवी देवताओं में सर्वप्रथम पूजे जाने वाले शुभ के देवता हैं। बुधवार को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की गणेश चतुर्थी पर घर घर सहित पंडालों में विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की स्थापना कर 10 दिनों के लिए विराजित किया जाएगा। जहां सुबह और शाम उनकी नित्य आराधना और पूजा अर्चना की जाएगी। आगरा गेट स्थित प्राचीन गणेश मंदिर के पुजारी महंत घनश्याम आचार्य ने बताया कि मंगलवार रात मंदिर पर विशाल जागरण का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अजमेर के भजन गायक विमल गर्ग, अंजू शर्मा, संजय परिहार, सीमा शर्मा भजनों की प्रस्तुति देंगे तो वही रोशन एंड पार्टी के कलाकार झांकियों की प्रस्तुति देंगे। उन्होंने बताया कि विघ्नहर्ता भगवान गणेश की स्थापना बुधवार को प्रात की जाएगी । उन्होंने बताया कि विधि-विधान से भगवान को पंचामृत से स्नान कराकर उनका अभिषेक करें उनकी पूजा अर्चना कर मोदक का प्रसाद अर्पित कर विराजमान करें। कोरोना के 2 साल बाद इस बार धूमधाम से गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी। लोग अपने घरों और पंडालों में प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश को स्थापित करेंगे और नियमित 10 दिनों तक उनकी पूजा-अर्चना करते हुए धन-धान्य और सुख शांति की कामना करेंगे।भगवान सभी की मनोकामना पूर्ण करेंगे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved