For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 168651785
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर में रामलीला शुरू, पहले दिन नारद मोह का मंचन |  Ajmer Breaking News: अजमेर: विनायक चौराहे पर सड़क हादसे के बाद बवाल, स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर सड़क पर बैठे लोग, |  Ajmer Breaking News: पंचायती राज चुनाव: जोनल मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन |  Ajmer Breaking News:  किशनगढ़ में ट्रैफिक डिप्टी अंजू यादव विवादों में! |  Ajmer Breaking News: शनि सर्वपितृ अमावस्या पर पुष्कर में उमड़े श्रद्धालु, किया तर्पण, पुष्कर में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी |  Ajmer Breaking News: ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना पड़ा भारी: साइबर ठगों ने बुजुर्ग के बैंक खातों से उड़ाए ढाई लाख रुपये   |  Ajmer Breaking News: राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ ने नवनिर्वाचित महापौर अनामिका शर्मा एवं पार्षदों का किया भव्य अभिनंदन |  Ajmer Breaking News:  पुष्कर सरोवर में स्नान के दौरान चूरू के युवक की मौत: साथी को भी अस्पताल पहुंचाया, तीर्थ पुरोहित ने घाटों पर सुरक्षा और बचाव व्यवस्थाओं को लेकर उठाए गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: चाय विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद |  Ajmer Breaking News: नए दोहरीकृत रेल मार्ग पर चली ट्रेन (झड़वासा–सिंघावल दोहरीकृत रेल खंड पर संरक्षा स्वीकृति के बाद रेल यातायात शुरू) | 

अजमेर न्यूज़: जिला परिषद के सभागार में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन

Post Views 181

August 30, 2022

पांचों विभागों के अधीन आने वाली शिकायतों का किया गया निस्तारण

जिला प्रमुख श्रीमती सुशील कंवर पलाड़ा के अध्यक्षता में मंगलवार को साप्ताहिक जन सुनवाई के दौरान कई समस्याओं का निदान किया गया। मसूदा, भिनाय और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग जिला प्रमुख के समक्ष सड़कों के निर्माण और भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने की समस्या को लेकर पहुंचे। इस दौरान पंचायती राज विभाग के अधीन आने वाले पांचों विभाग चिकित्सा शिक्षा व कृषि विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।  वहीं कुछ मामलों में जिला प्रमुख ने अधिकारियों को आड़े हाथों लिया और काम में प्रगति लाए जाने के दिशा निर्देश दिए। इस दौरान गांव माकड़वाली में पूर्व सरपंच की ओर से फर्जी तरीके से पट्टे दिए जाने का मामला भी छाया रहा। जिस पर जिला प्रमुख ने सख्त रवैया अपनाते हुए कहा कि जिसने भी इस तरह का कार्य किया है उसके खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया जाए।गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व जिला परिषद की टीम ने निरीक्षण के दौरान फर्जीवाड़ा पाया था। वहीं जिला प्रमुख ने हैंडपंप मिस्त्री के पद पर कार्यरत ओम प्रकाश लोधा की मृत्यु के उपरांत उनके पुत्र इंद्राज लोधा को सहायक कर्मचारी के रूप में नियुक्ति प्रदान की। वहीं नरेंद्र कुमार के पुत्र अभिषेक और ईश्वर सिंह के बेटे महेंद्र सिंह चौहान को भी अनुकंपात्मक नियुक्ति प्रदान की गई। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमंत स्वरूप माथुर ने बताया कि बंजर भूमि विकास बोर्ड की  बैठक जल्द ही आयोजित की जायेगी । सभी उपखंड अधिकारी, तहसीलदार व विकास अधिकारीयों सहित जिला स्तर पर बंजर भूमि बोर्ड विकास के सदस्यों को निर्देशित किया गया है। जिला प्रमुख सुशील कंवर पलाड़ा ने चारागाह बचाने को लेकर भी अभिनव पहल की है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं में शामिल चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए भी ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved