Post Views 21
August 28, 2022
अजमेर शहर में पिछले लंबे समय से लगातार राह चलती महिलाओं और युवतियों के साथ पर्स और मोबाइल छीनने की घटनाएं बढ़ गई थी। जिस पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट ने सभी थाना प्रभारियों को कार्रवाई के लिए टीमों का गठन करने के निर्देश दिए थे। 1 अगस्त को गंज थाना अंतर्गत परिवादिया कुमारी मेघा पुत्री सुरेंद्र सिंह राजपूत द्वारा थाने पर एक रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी जिसमें बताया कि वह बैंक ऑफ बड़ौदा से 15000 रुपये विड्रॉल करवा कर मित्तल अस्पताल तिराहै से अपने घर की ओर नवकार कॉलोनी फाई सागर रोड जा रही थी तभी अंबे विहार कॉलोनी की ओर से पल्सर बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने उसके कंधे पर टंगे पर्स पर झपट्टा मारा और छीन कर फरार हो गए। काफी देर तक लोगों ने उनका पीछा भी किया लेकिन वह गायब हो गए। गंज थाने के एएसआई प्रेम सिंह ने बताया कि कुमारी मेघा से लूटे गए पर्स में उसका मोबाइल, एटीएम कार्ड, पैसे व अन्य जरूरी दस्तावेज भी थे जिस पर अनुसंधान करते हुए तकनीकी विश्लेषण कर मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर छतरी योजना वैशाली नगर निवासी परमवीर पुत्र मुंशी सोनी और एलआईसी कॉलोनी आतेड़ निवासी सुनील कुमार साहू को दस्तयाब कर जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा जिनसे पूछताछ में और भी खुलासे होने की संभावना है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved