Post Views 21
August 28, 2022
मुंबई के कुर्ला से अजमेर सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में जियारत करने अपने दो बच्चों के साथ पहुंची यासमीन की एक बच्ची शनिवार सुबह दरगाह गेस्ट हाउस से बिछड़ गई। इसके बाद यासमीन भागती दौड़ती दरगाह थाने पहुंची और पुलिस से उसकी बच्ची को ढूंढने की गुहार लगाई। मौके पर मौजूद सब इंस्पेक्टर उगमाराम ने तत्काल सादी वर्दीधारी सिपाहियों के साथ बच्ची को ढूंढने का मिशन प्रारंभ किया। इस बीच टेक्निकल टीम द्वारा भी सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। थाना प्रभारी दलबीर सिंह फौजदार ने बताया कि दरगाह के आसपास व अभय कमांड सेंटर के तमाम सीसीटीवी फुटेज को खंगालते हुए 8 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने बिछड़ी हुई बच्ची को रामप्रसाद घाट से बरामद कर लिया है। जहां सीडब्ल्यूसी और चाइल्डलाइन की माध्यम से बच्ची को उनके सुपुर्द कर मां को दिलाया जाएगा। वही बिछड़ी बच्ची रुखसार की मां यासमीन ने बताया कि वह दरगाह जियारत और अपने भाई से मिलने के लिए आई थी, वह खानाबदोश है उसे काम धंधे की भी तलाश है ऐसे में दरगाह के गरीब नवाज गेस्ट हाउस के पास उसकी छोटी बेटी साढें 3 साल की रुखसार उससे बिछड़ गई लेकिन पुलिस ने पूरी मदद करते हुए बच्ची को ढूंढ निकाला।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved