Post Views 21
August 28, 2022
शनिवार शाम एमपीएस स्कूल के सभागार में अमृत कलश के माध्यम से भारत के 75 साल की विकास यात्रा की झलक डिजिटल माध्यम व नृत्य संगीत के जरिए पेश की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि नगर निगम महापौर बृजलता हाड़ा ने विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रारंभ में सोनू माथुर व उनके साथियों ने सर्वधर्म समभाव पर आधारित आध्यात्मिक प्रार्थना का समन्वय गीत प्रस्तुत किया। इसके पश्चात विभिन्न देश भक्ति पूर्ण गीतों की प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के बच्चों के साथ ही कला अंकुर संस्था के कलाकारों ने भी एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन संस्था महासचिव अनिता बाल्दी, रवि शर्मा, माधवी स्टीफन, डॉ रूपा गोयल,ज्योति चंदेल, रेनू शर्मा, रितु अग्रवाल, लता शर्मा, बरखा कुंदनानी और सौरव वशिष्ट ने किया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved