For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 130290962
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर के चौरसिया वास क्षेत्र में नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए नाले पर बने 8 मकान की दीवारों को ध्वस्त कर दिया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर के बिहारीगंज क्षेत्र में चेन स्नैचिंग की वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला की अध्यक्षता में सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में स्टाफ काउंसलिंग की बैठक ली गई। |  Ajmer Breaking News: अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहर लाल नेहरु अस्पताल में एक ऐसी बीमारी का बिना ऑपरेशन  इलाज किया गया है, |  Ajmer Breaking News: भाजपा शहर जिला ने अजमेर में मनाया विजयोत्सव, गांधी भवन चौराहा पर आतिशबाजी कर बांटी मिठाई,नाचते गाते मनाया प्रचंड जीत का जश्न     |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में भाजपा का विजयोत्सव: पश्चिम बंगाल की जीत पर आतिशबाजी, मिठाई बांटकर जताई खुशी |  Ajmer Breaking News: तारागढ़ की तलहटी में करें ध्यान, 3 करोड़ की लागत से बनेगा आध्यात्मिक केन्द्र |  Ajmer Breaking News: कड़ी सुरक्षा में चार हार्डकोर अपराधी जेएलएन अस्पताल लाए गए, इलाज के बाद वापस जेल भेजे गए |  Ajmer Breaking News: दरगाह में शिव मंदिर होने के दावे पर कोर्ट में गरमाई बहस, 12 पक्षकारों की एंट्री पर टिकी नजरें, अगली सुनवाई 6 मई को  |  Ajmer Breaking News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के विरुद्ध की गई अश्लील अभद्र टिप्पणी वाले मामले में कांग्रेस नेता पियूष सुराणा को मिली जमानत, | 

अजमेर न्यूज़: सिख समाज ने मनाया श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज का प्रथम प्रकाश पर्व 

Post Views 21

August 28, 2022

गुरुद्वारा हाथी भाटा परिसर में सजा विशेष दीवान,रागी जत्थों ने शबद कीर्तन सुनाकर संगत को किया निहाल

गुरुद्वारा हाथी भाटा कमेटी के तत्वाधान में श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज का प्रथम प्रकाश पर्व 26 से 28 अगस्त तक तीन दिवसीय धार्मिक आयोजनों के साथ मनाया गया। तीनों दिन बाहर से पधारे हुए रागी जत्थे व कथा वाचकों ने शबद कीर्तन सुना कर संगत को निहाल किया। शनिवार को हुए प्रथम दीवान में विभिन्न रागी जत्थों द्वारा संगत को कीर्तन सुनाया गया जिसमें भाई सतपाल सिंह ने ।।तुम दाते ठाकुर प्रतिपालक नाईक खसम हमारे।।भाई सोनू सिंह ने।। ऐसे गुर कउ बलि बलि जाईऐ आप मुकत मोहि तारै।। भाई गुरबचन सिंह ने।। अचरजु तेरी कुदरति तेरे कदम सलाह।। भाई जगजीत सिंह ने गनीव तेरी सिफति सचे पातिसाह भाई गुरविंदर सिंह पंछी जगादरी वाले ने।।दईआ करहु बसहु मनि आइ।। जैसे कीर्तन सुना कर संगत को निहाल किया। कीर्तन पश्चात गुरु का अटूट लंगर गुरुद्वारा कमेटी द्वारा बरताया गया। गुरुद्वारा कमेटी प्रधान सरदार अमरजीत सिंह  व सेक्रेटरी सरदार नरेंद्र सिंह छाबड़ा ने बताया कि रविवार को गुरुद्वारा हाथी भाटा परिसर में प्रातः 10:00 से दोपहर 1:00 बजे तक विशेष दीवान सजाया गया। जहां बाहर से आए हुए स्थानीय रागजट्ट होने शब्द कीर्तन सुना कर संगत को निहाल किया। तत्पश्चात गुरु का अटूट लंगर बरताया गया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved