Post Views 91
August 24, 2022
किशनगढ़ में शराब ठेकेदार मनीष टांक के परिवारजनों के नाम आवंटित चार शराब के ठेकों का बेरोकटोक निर्बाध रूप से संचालन करने की एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के हत्थे चढ़े किशनगढ़ व्रत आबकारी निरीक्षक शिशुपाल सिंह को आज एसीबी कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे 7 सितंबर तक न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए गए।सहायक निदेशक अभियोजन भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कोर्ट सत्यनारायण चितारा ने बताया कि उपमहानिरीक्षक पुलिस एसीबी समीर कुमार सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह के निर्देशन में उप अधीक्षक प्रभु लाल के नेतृत्व में एसीबी टीम ने मंगलवार को कार्रवाई को अंजाम देते हुए किशनगढ़ व्रत के आबकारी निरीक्षक जिला झुंझुनू के बुहाना थाना क्षेत्र के रहने वाले आरोपी शिशुपाल सिंह को रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया था। आरोपी ने परिवादी मनीष टांक से उनके चार शराब के ठेकों का निर्बाध रूप से संचालन करने की एवज में मासिक बंधी के रूप में 25000 रुपये की रिश्वत मांगी थी लेकिन 20000 रुपये में सौदा तय हुआ था। जिसकी बंधी लेते हुए एसीबी के हत्थे चढ़ गया। जैसे ही उसने अपनी रिश्वत राशि पेंट की जेब में रखी उसे एसीबी टीम ने गिरफ्तार कर लिया। मामले में एसीबी द्वारा अनुसंधान जारी है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved