For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 128547652
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: गर्मी की गहरी जुताई के फायदे अनेक, कृषि अनुसंधान अधिकारी शस्य राम करण जाट ने बताया कि गर्मी की जुताई से सूर्य की तेज किरणें भूमि के अन्दर प्रवेश कर जाती है। |  Ajmer Breaking News: अभिभावकों से मिलें, उच्च गुणवत्ता की शिक्षा दें, अपने स्कूल का नाम रोशन करें शिक्षक- देवनानी |  Ajmer Breaking News: कुख्यात डकैत धनसिंह व अन्य दो को जानलेवा हमला करने, SC ST की धाराओं से किया बरी  |  Ajmer Breaking News: गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत अजमेर में निकाली गई भव्य रैली, रैली के माध्यम से भारत में गौ हत्या बंद हो, गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग, |  Ajmer Breaking News: नरसिंह जयंती के उपलक्ष में 30 अप्रैल 2026, गुरुवार को नया बाजार स्तिथ नरसिंह जी के नोहरे में लाल्या काल्या का मेला भरा जायेगा। |  Ajmer Breaking News: वार्ड 41 जॉन्स गंज गढ़ी मालियान में लंबे समय से राजनीति ओर प्रशासन की अनदेखी एवं उदासीनता के कारण सीवरेज और जर्जर सड़कों की समस्या |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिले के गेगल थाना क्षेत्र के मुहामी गांव में बाल विवाह का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। |  Ajmer Breaking News: राजस्थान शिक्षक संघ लोकतांत्रिक जिला शाखा अजमेर के नेतृत्व में आज शिक्षकों ने अपने विभिन्न मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सोपा। |  Ajmer Breaking News: नगर निगम के अतिक्रमण रोधी दस्ते ने शहर में अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई को दिया अंजाम कई दुकानों से सामान किया जप्त तो कइयों से की समझाइश |  Ajmer Breaking News: जिला प्रशासन द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों का किया गया सम्मान,विद्यार्थियों को करियर के संबंध में मिला मार्गदर्शन | 

अजमेर न्यूज़: महापौर बृजलता हाड़ा के वार्ड 51 में तेजाजी की देवली के लोग जी रहे हैं नारकीय जीवन

Post Views 21

August 24, 2022

पिछले डेढ़ महीने से सड़क पर भरा है कई कई फीट पानी, लोग हो रहे हैं दुर्घटनाग्रस्त

वार्ड नंबर 51 तेजाजी की देवली नया घर गुलाब बाड़ी के बाशिंदे बारिश के इस मौसम में नारकीय जीवन जीने को मजबूर है।  बुधवार को क्षेत्र के महिला पुरुषों ने एकत्रित होकर इलाके की पार्षद व शहर की महापौर बृजलता हाडा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपने आक्रोश का इजहार किया। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि पिछले डेढ़ महीने से इस सड़क को खोदकर पटक दिया गया है। जिसमें पानी भरा हुआ है। गंदगी और कीचड़ की वजह से यहां से लोगों का निकलना दुश्वार है। दूसरे रास्ते से अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जाना पड़ रहा है तो वही हारी बीमारी में भी दूसरे रास्ते ढूंढने पड़ रहे हैं। लंबे समय से टूटी पड़ी इस सड़क की सूचना क्षेत्रीय पार्षद व महापौर सहित दक्षिण विधायक अनिता भदेल दोनों के ही घर जा जाकर कई बार दी जा चुकी है लेकिन शायद चुनाव के समय उन्हें फुर्सत मिले। लोगों ने यह भी बताया कि चुनाव के वक्त घर घर आकर हाथ पैर जोड़ रहे थे लेकिन अब हम उनके हाथ पैर जोड़ रहे हैं। बावजूद इसके हमारा कोई काम नहीं हो रहा। 5 सितंबर को तेजाजी का मेला भरना है 29 अगस्त को बालाजी का मेला भरेगा दोनों ही मेले बड़े स्तर पर भरते हैं लेकिन क्षेत्र के हालात इतने बदतर हो रहे हैं कि मेले किस तरह से भरेंगे यह भी असमंजस की स्थिति है। क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि जब अनिता भदेल के घर गए तो उन्होंने कहा कि यह काम पार्षद और नगर निगम का है मेरा नहीं , वही जब महापौर बृजलता हाड़ा के निवास पर जाते हैं तो वह मिलती ही नहीं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved