For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 128547844
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: गर्मी की गहरी जुताई के फायदे अनेक, कृषि अनुसंधान अधिकारी शस्य राम करण जाट ने बताया कि गर्मी की जुताई से सूर्य की तेज किरणें भूमि के अन्दर प्रवेश कर जाती है। |  Ajmer Breaking News: अभिभावकों से मिलें, उच्च गुणवत्ता की शिक्षा दें, अपने स्कूल का नाम रोशन करें शिक्षक- देवनानी |  Ajmer Breaking News: कुख्यात डकैत धनसिंह व अन्य दो को जानलेवा हमला करने, SC ST की धाराओं से किया बरी  |  Ajmer Breaking News: गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत अजमेर में निकाली गई भव्य रैली, रैली के माध्यम से भारत में गौ हत्या बंद हो, गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग, |  Ajmer Breaking News: नरसिंह जयंती के उपलक्ष में 30 अप्रैल 2026, गुरुवार को नया बाजार स्तिथ नरसिंह जी के नोहरे में लाल्या काल्या का मेला भरा जायेगा। |  Ajmer Breaking News: वार्ड 41 जॉन्स गंज गढ़ी मालियान में लंबे समय से राजनीति ओर प्रशासन की अनदेखी एवं उदासीनता के कारण सीवरेज और जर्जर सड़कों की समस्या |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिले के गेगल थाना क्षेत्र के मुहामी गांव में बाल विवाह का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। |  Ajmer Breaking News: राजस्थान शिक्षक संघ लोकतांत्रिक जिला शाखा अजमेर के नेतृत्व में आज शिक्षकों ने अपने विभिन्न मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सोपा। |  Ajmer Breaking News: नगर निगम के अतिक्रमण रोधी दस्ते ने शहर में अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई को दिया अंजाम कई दुकानों से सामान किया जप्त तो कइयों से की समझाइश |  Ajmer Breaking News: जिला प्रशासन द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों का किया गया सम्मान,विद्यार्थियों को करियर के संबंध में मिला मार्गदर्शन | 

अजमेर न्यूज़: गाजे बाजे के साथ मां नंदा देवी का डोला शोभायात्रा के रूप में निकला पुष्कर भृमण को

Post Views 41

August 24, 2022

उत्तराखंड की कुल देवी के रूप में प्रख्यात मां नंदा देवी राज राजेश्वरी के डोले की सवारी निकली है भारत भृमण पर 

पुष्कर तीर्थ नगरी में उत्तराखंड के प्रवासी निवासियों की संस्था पर्वतीय समाज अजमेर के सानिध्य में उत्तराखंड की कुल देवी के रूप में प्रख्यात मां नंदा देवी राज राजेश्वरी के डोले का भव्य स्वागत मंगलवार रात्रि को कस्बे के उत्तराखंड आश्रम में किया गया। समाज के अध्यक्ष डॉ.एसएस तड़ागी ने बताया कि मां नंदा देवी की यात्रा प्रत्येक वर्ष के अगस्त सितंबर माह में उत्तराखंड के जरूड गांव से प्रारंभ होकर मुंबई, वसई, बड़ोदरा, उदयपुर, जोधपुर, अजमेर, जयपुर, आगरा, गुड़गांव, चंडीगढ़ और देहरादून की लगभग 2800 किलोमीटर की यात्रा करते हुए अंत में वेदनी कुंड उत्तराखंड तक जाती है। डॉक्टर तड़ागी ने अवगत करवाया कि पुष्कर प्रवास के दौरान 23 अगस्त मंगलवार को माता का डोला पुष्कर पहुंचा । जहां पूरे विधि विधान के साथ उत्तराखंड महादेव मंदिर में स्थापित कर रात्रि विश्राम करवाया गया ।आज बुधवार को गाजे-बाजे गाजे बाजे के साथ मां नंदा देवी का डोला भव्य शोभायात्रा के रूप में मारवाड़ बस स्टैंड, गऊघाट, कुर्मांचल घाट, वराह घाट, गौतम आश्रम, बांगड़ चौराहा होते हुए उत्तराखंड आश्रम पहुंचा । पुष्कर सरोवर के कुर्मांचल घाट पहुंचने पर उत्तराखंड के पुश्तैनी तीर्थ पुरोहित जगदीश चंद्र, सतीश चंद्र तिवारी ने सरोवर पर मां नंदा देवी के डोले का भव्य स्वागत किया । सरोवर पर विशेष पूजा अर्चना कर उत्तराखंड पर्वतीय समाज के लोगों का स्वागत किया। इसके पश्चात उत्तराखंड आश्रम में भोजन प्रसादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया । प्रसादी के बाद पड़ाव जयपुर हेतु रवाना हो गया । इस यात्रा के दौरान सैकड़ों की संख्या में पर्वतीय समाज बंधु,महिला पुरूष श्रद्धालु उपस्थित रहे ।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved