Post Views 21
August 24, 2022
रामगंज थाना अंतर्गत दीप दर्शन कॉलोनी चंद्रवरदाई नगर में रहने वाले परिवादी महेंद्र कुमार ने रामगंज थाने में अपने साथ हुई धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महेंद्र कुमार ने मीडिया को बताया कि उसने एसबीआई बैंक के कस्टमर केयर के टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सहायता मांगी थी जिसके बाद टोल फ्री नंबर से उसके पास दोबारा कॉल आया तो उसने बताया है कि उसके बैंक अकाउंट में उसका बकाया पैसा नहीं पहुंचा है जिसकी जानकारी उसे नहीं मिल पा रही। जिस पर कथित बैंक कर्मी ने उसे सहायता का भरोसा देकर उससे दो बार में ओटीपी पूछ कर एक बार 2060 और दूसरी बार में 9000 से ज्यादा रुपए बैंक से उड़ा लिए। अपने साथ हुई धोखाधड़ी के बाद परिवादी महेंद्र कुमार ने अज्ञात एसबीआई बैंक के कर्मचारी के खिलाफ रामगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved