For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 128547652
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: गर्मी की गहरी जुताई के फायदे अनेक, कृषि अनुसंधान अधिकारी शस्य राम करण जाट ने बताया कि गर्मी की जुताई से सूर्य की तेज किरणें भूमि के अन्दर प्रवेश कर जाती है। |  Ajmer Breaking News: अभिभावकों से मिलें, उच्च गुणवत्ता की शिक्षा दें, अपने स्कूल का नाम रोशन करें शिक्षक- देवनानी |  Ajmer Breaking News: कुख्यात डकैत धनसिंह व अन्य दो को जानलेवा हमला करने, SC ST की धाराओं से किया बरी  |  Ajmer Breaking News: गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत अजमेर में निकाली गई भव्य रैली, रैली के माध्यम से भारत में गौ हत्या बंद हो, गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग, |  Ajmer Breaking News: नरसिंह जयंती के उपलक्ष में 30 अप्रैल 2026, गुरुवार को नया बाजार स्तिथ नरसिंह जी के नोहरे में लाल्या काल्या का मेला भरा जायेगा। |  Ajmer Breaking News: वार्ड 41 जॉन्स गंज गढ़ी मालियान में लंबे समय से राजनीति ओर प्रशासन की अनदेखी एवं उदासीनता के कारण सीवरेज और जर्जर सड़कों की समस्या |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिले के गेगल थाना क्षेत्र के मुहामी गांव में बाल विवाह का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। |  Ajmer Breaking News: राजस्थान शिक्षक संघ लोकतांत्रिक जिला शाखा अजमेर के नेतृत्व में आज शिक्षकों ने अपने विभिन्न मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सोपा। |  Ajmer Breaking News: नगर निगम के अतिक्रमण रोधी दस्ते ने शहर में अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई को दिया अंजाम कई दुकानों से सामान किया जप्त तो कइयों से की समझाइश |  Ajmer Breaking News: जिला प्रशासन द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों का किया गया सम्मान,विद्यार्थियों को करियर के संबंध में मिला मार्गदर्शन | 

अजमेर न्यूज़: ऑल इन्वेस्टर सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन के सदस्यों ने प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Post Views 11

August 24, 2022

अजमेर जिले के लगभग 3 लाख निवेशकों का साढें 300 करोड़ रुपए का बकाया भुगतान जल्द कराने की मांग

बुधवार को ऑल इन्वेस्टर सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन के बैनर तले बड़ी संख्या में जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे निवेशकों ने प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पीएसीएल के निवेशकों का पैसा जल्द भुगतान करवाने की मांग की है। ऑर्गेनाइजेशन के जिला अध्यक्ष तुलसीराम मालाकार ने बताया कि पल्स ग्रुप ऑफ़ कंपनीज भारत सरकार से मान्यता लेकर 1983 से पूरे देश में कारोबार कर रही थी। इसी क्रम में 1986 से पीएसीएल लिमिटेड रियल एस्टेट का कार्य कर रही थी जिसे भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड सेबी ने कंपनी की योजना को कलेक्टिव इन्वेस्टमेंट मानकर 22 अगस्त 2014 को प्रतिबंधित कर दिया और सारी संपत्तियों को जप्त कर लिया। जिससे लाखों निवेशकों का पैसा मिलना बंद हो गया। सरकार की केंद्रीय एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार देश के लगभग 6 करोड़ निवेशकों का 49100 करोड रुपया बकाया तो वही अजमेर जिले के तीन लाख से अधिक निवेशकों का साढें 300 करोड़ रूपया का भुगतान बकाया चल रहा है। पीएसीएल कंपनी ने सेबी के इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील कर रखी है जहां मामला विचाराधीन है। निवेशकों द्वारा आज एआई एसओ के बैनर तले देश भर के हर जिले में धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दिए जा रहे हैं और सरकार से मांग की जा रही है कि जल्द से जल्द निवेशकों का बकाया भुगतान कराया जाए।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved