Post Views 11
August 24, 2022
क्रिश्चियन गंज थाना प्रभारी डॉ रविश सामरिया ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाले परिवादी चिराग जलानी ने थाने पर उपस्थित होकर एक रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमें उसने बताया कि उसकी एक युवती के साथ जान पहचान थी। जिनके बीच दोनों परिवार जनों की सहमति से शादी की बात भी पक्की हो गई। शादी के लिए वेन्यू वगैरह भी तय हो गया लेकिन इसी बीच किसी वजह को लेकर लड़की ने शादी से इंकार कर दिया। लेकिन कुछ दिनों के बाद लड़की वापस से उस पर शादी का दबाव बना रही है और कहती है कि यदि मुझसे शादी नहीं की तो मैं तुम्हें झूठे केस में फंसा दूंगी। इस बीच लड़की ने कुछ सोने के जेवरात भी ले लिए अब और डिमांड कर रही है। जिस पर पुलिस ने युवती के विरुद्ध बेवजह पैसों की डिमांड करने आत्महत्या की धमकी देने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved