Post Views 11
August 24, 2022
उत्तर भारत के सबसे बड़े सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में 26 अगस्त को होने वाले छात्र संघ चुनाव 2022 के लिए लगभग सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इस बीच एनएसयूआई छात्र संगठन से अध्यक्ष पद की उम्मीदवारी जताने वाले नवीन कोमल ने एनएसयूआई छात्र नेताओं व युवा कांग्रेस के नेताओं के साथ बुधवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर महाविद्यालय में 26 अगस्त और 27 अगस्त को जिला प्रशासनिक अधिकारी की नियुक्ति करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि एक विशेष विचारधारा से प्रेरित कुछ व्याख्याता चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित कर सकते हैं। लिहाजा प्रशासनिक अधिकारी को नियुक्त किया जाए। जो 26 अगस्त को मतदान और 27 अगस्त को मतगणना के समय वहां मौजूद रहे। युवा कांग्रेस के डॉक्टर सुनील लारा और अध्यक्ष प्रत्याशी नवीन कोमल ने अपनी व्यथा मीडिया के समक्ष व्यक्त करते हुए बताया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved