Post Views 101
August 23, 2022
अजमेर शहर में पिछले लंबे समय से लगातार राह चलती महिलाओं और युवतियों के साथ पर्स और मोबाइल छीनने की घटनाएं बढ़ गई थी। जिस पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट ने सभी थाना प्रभारियों को कार्रवाई के लिए टीमों का गठन करने के निर्देश दिए थे।क्रिश्चियन गंज थाना अंतर्गत परिवादिया रश्मि जैन द्वारा थाने पर एक रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह वैशाली नगर पेट्रोल पंप के पीछे से अकेली गुजर रही थी तभी बाइक पर आए दो युवकों ने उसका पर्स छीन लिया और फरार हो गए। पर्स में एक मोबाइल फोन, जरूरी दस्तावेज और कुछ नकदी थी। जिस पर थाना प्रभारी डॉ रविश सामरिया ने टीम का गठन कर अनुसंधान शुरू किया जिसने एक आरोपी को गिरफ्तार किया जिसका नाम रमेश पुत्र कानाराम नायक परबतसर नागौर निवासी है उसने वारदात कबूल कर ली है वही उसने अपने दूसरे साथी का नाम राधे उर्फ राधे श्याम नायक परबतसर नागौर बताया है जो कल ही अलवर गेट थाना पुलिस की गिरफ्त में आया था और फिलहाल जेल में उसे भी प्रोडक्शन वारंट से इस प्रकरण में गिरफ्तार किया जाएगा।आरोपी से लूट के काम में ली गई मोटरसाइकिल और लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया गया है।पूछताछ जारी है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved