Post Views 31
August 23, 2022
छात्र संघ चुनाव 2022 में सोमवार को भरे गए नामांकनों की जांच के बाद मंगलवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई में उस वक्त खुशी की लहर दौड़ गई जब विधि महाविद्यालय में एनएसयूआई द्वारा लगाई गई आपत्ती पर निर्णय लेते हुए महाविद्यालय प्रशासन ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष प्रत्याशी राजेंद्र कालस का नामांकन खारिज कर दिया। जिसके चलते एनएसयूआई के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी दिनेश जाट की निर्विरोध जीत तय हो गई और इसी खुशी में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अब्दुल फरहान खान के नेतृत्व में एनएसयूआई पदाधिकारियों ने अजमेर क्लब पर निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष दिनेश जाट को माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। वहीं एक प्रेस वार्ता आयोजित कर मीडिया को इस अप्रत्याशित जीत के बारे में जानकारी दी। लॉ कॉलेज में पहली दफा एनएसयूआई के अध्यक्ष बने दिनेश जाट ने बताया कि महाविद्यालय की चारदीवारी, हाईटेक लाइब्रेरी, शुद्ध पेयजल, कैंटीन ओर स्टाफ की कमी को दूर करने का प्रयास उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। सभी साथी छात्रों को साथ लेकर महाविद्यालय के विकास के लिए कदम बढ़ाएंगे उनका किसी भी राजनीतिक दल से कोई दुर्भाव नहीं है। इस मौके पर एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अब्दुल फरहान खान, पूर्व अध्यक्ष व युवा कांग्रेस पदाधिकारी डॉ सुनील लारा, सागर मीणा, लॉ कॉलेज इकाई अध्यक्ष काजल सहित कई पदाधिकारी छात्र-छात्रा मौजूद रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved