Post Views 51
August 23, 2022
स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राओं को सड़क पर वाहन चलाते वक्त किन किन सुरक्षा नियमों का पालन करना है इसकी जानकारी देने के लिए जयपुर रोड स्थित सोफिया गर्ल्स कॉलेज में हौंडा कंपनी की ओर से तीन दिवसीय रोड सेफ्टी वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कंपनी के विषय विशेषज्ञ छात्राओं को सेफ्टी के साथ वाहन चलाने का प्रशिक्षण देने के साथ-साथ सुरक्षा नियमों की जानकारी भी उपलब्ध करा रहे हैं। सोफिया गर्ल्स कॉलेज की प्रिंसिपल डॉक्टर सिस्टर पर्ल ने बताया कि छात्राओं को सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का किस तरह से पालन करना है और खुद की सुरक्षा के लिए किन किन उपकरणों का इस्तेमाल करना है इसकी जानकारी दी जा रही है साथी वाहन चलाते समय वाहन में लाइसेंस आरसी सहित किन-किन दस्तावेजों का होना जरूरी है इसकी भी जानकारी दी जा रही है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved