Post Views 11
August 23, 2022
भारत निर्वाचन अयोग के द्वारा आधार पंजीकरण अभियान के तहत कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के आधार डेटा से वोटर आईडी अपडेशन के कार्य के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में विशेष शिविर लगाया गया। दो दिन चलने वाले इस शिविर की शुरूआत मंगलवार को जिला कलेक्टर अंशदीप और अतिरिक्त जिला कलेक्टर कैलाश चंद्र शर्मा के द्वारा की गई। अतिरिक्त जिला कलक्टर कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि आधार डेटा से वोटर आईडी अपडेशन के लिए 23 व 24 अगस्त को कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित कार्यालय अथवा शाखा में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म नंबर 6 बी भरवाये जाने के लिए यह शिविर लगाया गया है। समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी वोटर आईडी तथा आधार कार्ड अथवा इनकी प्रतिलिपि के साथ निर्धारित तिथि को राजीव गांधी सेवा केन्द्र में प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक उपस्थित होकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 6 बी भरवा सकते हैं। इसके साथ ही अधिकारी कर्मचारी और उनके परिजनों की वोटर आईडी से आधार नम्बर को जोड़ने के लिए ऑनलाइन आवेदन वोटर हेल्प लाईन एप, वोटर पोर्टल एवं एनवीएसपी पोर्टल के माध्यम से अथवा क्षेत्र से सम्बन्धित बीएलओ से गरूड़ा ऐप या ऑफ लाईन माध्यम से फॉर्म 6 बी भरकर भी आवेदन किया जा सकता हैं।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved