For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 127348969
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित, ग्रीष्म ऋतु के दौरान हो पर्याप्त पेयजल सप्लाई |  Ajmer Breaking News: जिला मुख्यालय स्थित कार्यालयों का जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु द्वारा मंगलवार को सघन औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। |  Ajmer Breaking News: स्थानीय निधि अंकेक्षण विभाग की संभागीय प्रशासनिक समिति की बैठक मंगलवार को संभागीय आयुक्त श्री शक्ति सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में संभागीय आयुक्त कार्यालय में आयोजित |  Ajmer Breaking News: संसद में महिला आरक्षण विधेयक गिरने के बाद देश भर में राजनीति चरम पर, |  Ajmer Breaking News: संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के न्यूरोलॉजी वार्ड में संदिग्ध अवस्था में घूमते युवक को सुरक्षा गार्ड्स ने पकड़ा, |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम सीमा में धारदार हथियार लेकर घूम रहा हिस्ट्रीशीटर रमजान अली उर्फ रमजानी गिरफ्तार, दरगाह थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट में की त्वरित कार्रवाई |  Ajmer Breaking News: महिला आरक्षण विधेयक संसद में गिरने पर राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा और कांग्रेस में तेज हुई बयानबाजी, |  Ajmer Breaking News: बाजार में हो रहे अतिक्रमणों को लेकर यातायात विभाग उतरा सड़कों पर, |  Ajmer Breaking News: पुष्कर कोर्ट में बार काउंसिल चुनाव कल: 102 अधिवक्ता करेंगे मतदान, तैयारियां पूरी |  Ajmer Breaking News: पति पत्नी का अपहरण कर पति से मारपीट करने और दांतली से नाक काटने के साथ उसका वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में जिला न्यायालय ने आठ आरोपियों को सुनाई सजा, | 

अजमेर न्यूज़: अखिल भारतीय माली सेवा सदन पुष्कर के सोजन्य से दो दिवसीय मार्शल आर्ट् एवं योगा राष्ट्रीय प्रतियोगिता का शुभारंभ

Post Views 241

August 22, 2022

लायन्स फोर्स ब्रिगेड वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स फेडरेशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में 13 राज्यों के 400 प्रतिभागी ले रहे हैं हिस्सा 

तीर्थ नगरी पुष्कर के माली समाज के मंदिर में दो दिवसीय मार्शल आर्ट् एवं योगा की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक सुरेश सिंह रावत व नगर पालिका अध्यक्ष कमल पाठक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। विधायक रावत ने विधिवत रूप से फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगियों की हौसला अफजाई करते हुए विधायक रावत ने खेल को प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ खेलने और हार की बारिकियों को समझ कर अगली प्रतियोगिता के लिए तैयारी में जुट जाने की सीख दी। इस अवसर पर रिटायर्ड डीएसपी भूपेन्द्र सिंह राठौर, अब्दुल रशीद खान, चन्द्रशेखर शर्मा आदि कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। प्रतियोगिता के आयोजक तथा सचिव (म.प्र.) लायन्स फोर्स ब्रिगेड वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स फेडरेशन अभिषेक शर्मा ने बताया कि माली समाज के वरिष्ट नेता व उद्योगपति राम किशोर की मंशानुसार अखिल भारतीय माली सेवा सदन पुष्कर के सोजन्य से यह प्रतियोगिता लायन्स फोर्स ब्रिगेड वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स फेडरेशन द्वारा आयोजित की जा रही है। फेडरेशन के अध्यक्ष सलीम खान सौदागर, उपाध्यक्ष विजय बोरासी, अन्तर्रास्ट्रीय रेफरी गगन कुरील, चीफ सेकेट्री श्रीमति सोनी, क्षितीज शर्मा, निमित शर्मा तथा प्रींसलेकाम के सानिध्य में यह प्रतियोगिता सम्पन्न होगी। प्रतियोगिता में 13 राज्यो के मार्शल आर्ट्स की विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं योगा के प्रतिभागी के रूप मे लगभग 400 प्रतियोगी दो दिनों तक अपने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगें। इस प्रतियोगिता में कराटें, किक बाक्सींग, लायन्स मार्शल आर्ट्स, ताईक्वाडो, बू.शू. कुंग फू, मार्शल आर्स, लाठी, नान चाकू तथा योगा मार्शल आर्टस खेलो का आयोजन हो रहा है। इस प्रतियोगिता के विजेता अन्तर्रास्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए चयनीत होंगे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved