Post Views 51
August 21, 2022
श्री दिगंबर जैन मुनि संघ सेवा जाग्रति मंच संस्था की ओर से विश्वशांति ओर पशुओं को लम्पि रोग से मुक्ति के लिए आयोजित 35 दिवसीय णमोकार महामंत्र अनुष्ठान का आज निष्ठापन महोत्सव आयोजित किया गया।छतरी योजना स्थित विद्या सागर तपोवन में गणनी आर्यिकारत्न 105 संगममति माताजी के सानिध्य में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान का तीन दिवसीय समापन समारोह णमोकार महामंत्र जाप, हवन ओर शोभायात्रा के साथ हुआ।श्री दिगंबर जैन मुनि संघ सेवा संघ जागृति मंच संस्था के तत्वावधान में आयोजित 35 दिवसीय णमोकार महामंत्र अनुष्ठान का आज निष्ठापन समारोह हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ किया गया। विश्व शांति और पशुओं के बीच फेल रहे जानलेवा लम्पि रोग की रोकथाम के लिए हवन कर पूर्णाहुति की गयी। जैन संत गणनी आर्यिकारत्न 105 संगममति माताजी के सानिध्य में पिछले 35 दिनों से जारी णमोकार महामंत्र का निष्ठापन महोत्सव मनाया गया। लगातार 35 दिनों से जारी धार्मिक अनुष्ठान में जैन श्रावक श्राविकाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। तीन दिवसीय समापन समारोह के तहत अखंड णमोकार महामंत्र का भी आयोजन किया गया।रविवार को आयोजित निष्ठापन महोत्सव के तहत प्रातः सामूहिक णमोकार महामंत्र का धार्मिक रीतिरिवाजों से निष्ठापन किया गया, इसके पश्चायत 35 मंडलों पर धार्मिक अनुष्ठान का हवन कर विश्वशांति ओर लम्पि रोग से पशुओं की मुक्ति के लिए अग्नि में मंत्रोचारण के साथ आहुतियां दी गयी।धोती दुप्पटा में पुरुष और केसरिया परिधान पहने महिलाओं ने मंत्रोचारण के साथ धार्मिक परम्पराओ का निर्वहन करते हुए विश्व शांति और आत्म कल्याण के लिए महामंत्र णमोकार का ध्यान किया।इसके पश्चात विद्या सागर तोपवन से पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर होते हुए विशाल शोभायात्रा निकाली गई। 35 दिवसीय अनुष्ठान के निष्ठापन में 35 मंडलों पर विराजमान श्रावकों को घोड़ा बग्घी में सवार कर श्रीजी के रथ के साथ जुलूस में शामिल किया गया।वैशाली नगर इलाके के विभिन्न मार्गो से गाजे बाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा का अनेक स्थानों पर स्वागत किया गया और श्रीजी को श्रीफल अर्पित किए गए। कार्यकम की जानकारी देते हुए चातुर्मास अध्यक्ष सुनील जैन,महापंचायत के प्रवीण पाटनी ओर पालीवाल जैन समाज के विजय जैन ने बताया कि धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रावक श्राविकाओं ने भक्ति भाव से भाग लेकर धर्मलाभ कमाया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved