For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 127348772
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित, ग्रीष्म ऋतु के दौरान हो पर्याप्त पेयजल सप्लाई |  Ajmer Breaking News: जिला मुख्यालय स्थित कार्यालयों का जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु द्वारा मंगलवार को सघन औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। |  Ajmer Breaking News: स्थानीय निधि अंकेक्षण विभाग की संभागीय प्रशासनिक समिति की बैठक मंगलवार को संभागीय आयुक्त श्री शक्ति सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में संभागीय आयुक्त कार्यालय में आयोजित |  Ajmer Breaking News: संसद में महिला आरक्षण विधेयक गिरने के बाद देश भर में राजनीति चरम पर, |  Ajmer Breaking News: संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के न्यूरोलॉजी वार्ड में संदिग्ध अवस्था में घूमते युवक को सुरक्षा गार्ड्स ने पकड़ा, |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम सीमा में धारदार हथियार लेकर घूम रहा हिस्ट्रीशीटर रमजान अली उर्फ रमजानी गिरफ्तार, दरगाह थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट में की त्वरित कार्रवाई |  Ajmer Breaking News: महिला आरक्षण विधेयक संसद में गिरने पर राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा और कांग्रेस में तेज हुई बयानबाजी, |  Ajmer Breaking News: बाजार में हो रहे अतिक्रमणों को लेकर यातायात विभाग उतरा सड़कों पर, |  Ajmer Breaking News: पुष्कर कोर्ट में बार काउंसिल चुनाव कल: 102 अधिवक्ता करेंगे मतदान, तैयारियां पूरी |  Ajmer Breaking News: पति पत्नी का अपहरण कर पति से मारपीट करने और दांतली से नाक काटने के साथ उसका वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में जिला न्यायालय ने आठ आरोपियों को सुनाई सजा, | 

अजमेर न्यूज़: श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के बैनर तले व्यापारियों का गांधी भवन पर प्रदर्शन

Post Views 41

August 21, 2022

एलिवेटेड रोड निर्माण की कछुआ चाल से त्रस्त व्यापारियों व आमजन को जल्द राहत दिलाने की मांग 

श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के अध्यक्ष महेंद्र बंसल ने बताया कि आज महासंघ के पदाधिकारी व व्यापारियों ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत अजमेर में पिछले 5 साल से चल रहे एलिवेटेड रोड निर्माण कार्य से व्यापारियों को आ रही विभिन्न समस्याओं को लेकर गांधी भवन पर विरोध प्रदर्शन किया है । उन्होंने बताया कि अजमेर में स्मार्ट सिटी के तहत करोड़ों रुपए के कार्य कराए जा रहे हैं जो पूरे ही नहीं हो रहे। एलिवेटेड रोड निर्माण कार्य अपनी विसंगतियों के चलते पूरा नहीं हो पा रहा। जिसकी वजह से शहर का आमजन और व्यापारी बुरी तरह से त्रस्त है। 2 साल से कोरोना की वजह से वैसे ही व्यापार ठप पड़ा हुआ है। उसके बावजूद जिला प्रशासन कार्य को पूरा करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा। आज विरोध प्रदर्शन कर सरकार ओर प्रशासन को चेतावनी दी गई है कि जल्द से जल्द एलिवेटेड रोड निर्माण कार्य को पूरा कराएं साथ ही ब्रिज के नीचे दोनों ओर की सड़कों की यथा शीघ्र मरम्मत कराए ताकि दुकानदार धूल मिट्टी और आमजन दुर्घटनाओं से बच सके। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है बावजूद इसके ना तो नगर निगम और ना ही स्मार्ट सिटी मिशन और प्रशासन कोई ध्यान दे रहा है। आमजन और व्यापारियों का सब्र अब टूटने लगा है उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही कार्य को पूरा कराया नहीं गया तो अजमेर बंद कराने पर मजबूर होना पड़ेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved