For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 127348814
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित, ग्रीष्म ऋतु के दौरान हो पर्याप्त पेयजल सप्लाई |  Ajmer Breaking News: जिला मुख्यालय स्थित कार्यालयों का जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु द्वारा मंगलवार को सघन औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। |  Ajmer Breaking News: स्थानीय निधि अंकेक्षण विभाग की संभागीय प्रशासनिक समिति की बैठक मंगलवार को संभागीय आयुक्त श्री शक्ति सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में संभागीय आयुक्त कार्यालय में आयोजित |  Ajmer Breaking News: संसद में महिला आरक्षण विधेयक गिरने के बाद देश भर में राजनीति चरम पर, |  Ajmer Breaking News: संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के न्यूरोलॉजी वार्ड में संदिग्ध अवस्था में घूमते युवक को सुरक्षा गार्ड्स ने पकड़ा, |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम सीमा में धारदार हथियार लेकर घूम रहा हिस्ट्रीशीटर रमजान अली उर्फ रमजानी गिरफ्तार, दरगाह थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट में की त्वरित कार्रवाई |  Ajmer Breaking News: महिला आरक्षण विधेयक संसद में गिरने पर राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा और कांग्रेस में तेज हुई बयानबाजी, |  Ajmer Breaking News: बाजार में हो रहे अतिक्रमणों को लेकर यातायात विभाग उतरा सड़कों पर, |  Ajmer Breaking News: पुष्कर कोर्ट में बार काउंसिल चुनाव कल: 102 अधिवक्ता करेंगे मतदान, तैयारियां पूरी |  Ajmer Breaking News: पति पत्नी का अपहरण कर पति से मारपीट करने और दांतली से नाक काटने के साथ उसका वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में जिला न्यायालय ने आठ आरोपियों को सुनाई सजा, | 

अजमेर न्यूज़: उद्योग एवं देवस्थान विभाग मंत्री शकुंतला रावत पहुंची तीर्थ नगरी पुष्कर  

Post Views 101

August 21, 2022

मंत्री रावत ने कहा की आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया से जगतपिता ब्रह्मा मंदिर के जीर्णोद्धार की मिली अनुमति

प्रदेश के उद्योग एवं देवस्थान विभाग मंत्री शकुंतला रावत रविवार को तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंची । जहां उन्होंने सपरिवार जगतपिता ब्रह्मा मंदिर में  दर्शन किए । पुष्कर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश कुड़िया के नेतृत्व में फूल मालाओं से उनका स्वागत किया । इसके बाद मंत्री रावत ने सरोवर पर पूजा अर्चना की। मंत्री रावत ने मंदिर में दर्शन करने के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्थाओं में लगे होमगार्ड को यात्रियों से अच्छा व्यवहार करने की हिदायत भी दी । साथ ही दूर पार्किंग की वजह से वृद्ध महिला दर्शनार्थी को चलने में हो रही दिक्कत को देखते हुए मंत्री रावत ने उन्हें स्वयं अपनी गाड़ी से सरोवर तक पहुंचाया । पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंत्री रावत ने कहा की आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया से जगतपिता ब्रह्मा मंदिर के जीर्णोद्धार के संबंध में अनुमति ले ली गई है । आज जिला कलेक्टर कार्यालय में प्रशासन के तमाम अधिकारियों के साथ बैठक कर जल्द ही जगतपिता ब्रह्मा मंदिर मरम्मत की कवायत को तेज किया जाएगा । देशभर से आने वाले लाखों रामदेवरा यात्रियों का हवाला देते हुए मंत्री रावत ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगतपिता ब्रह्मा अब सुबह 5:00 बजे मंगला आरती रात 9:00 बजे शयन आरती तक मंदिर के पट खुले रहेंगे । अधिक उम्र और बीमारी से ग्रसित श्रद्धालुओं को जगतपिता ब्रह्मा मंदिर की ऊंची सीढ़ियां चढ़ने में हो रही तकलीफ के संबंध में जब रावत से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि जल्द ही इस संबंध में भी आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया से अनुमति लेकर रैंप का निर्माण करवाया जाएगा । एक लंबे अरसे से शंकराचार्य परंपरा की महंत की गद्दी खाली होने के सवाल पर रावत ने कहा कि यह धार्मिक आस्थाओं से जुड़ा मामला है । जिस पर सभी पक्षों से बैठक कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया जाएगा । कस्बे में आवारा जानवरों की मौजूदगी के चलते तीर्थ यात्रियों को हो रही खासा दिक्कतों पर रावत ने पशुपालन, नगर परिषद, नगर पालिका और नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित करने की बात कही। जगत पिता ब्रह्मा मंदिर में दर्शन करने के बाद मंत्री रावत अजमेर सर्किट हाउस के लिए रवाना हो गई।  रावत की पुष्कर यात्रा के दौरान थाना प्रभारी महावीर शर्मा मय जाप्ता सुरक्षा व्यवस्थाओं में तैनात रहे ।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved